गुरु पूर्णिमा: समिति में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया

गुरु पूर्णिमा: समिति में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया

गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाता है… श्रीगंगानगर (राजस्थान)। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पंचवटी वाटिका में हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिला प्रभारी रंजना छाबड़ा ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की सभी सदस्य बहनों ने संयुक्त रूप से गुरु पूजा, आरती एव भजन कीर्तन किये तथा गुरु की महिमा का गुणगान किया। रंजना छाबड़ा ने कहा कि गुरु का जीवन में विशेष महत्त्व होता है। गुरु हमें अंधकार से…

गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाता है

श्रीगंगानगर (राजस्थान)। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पंचवटी वाटिका में हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिला प्रभारी रंजना छाबड़ा ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति की सभी सदस्य बहनों ने संयुक्त रूप से गुरु पूजा, आरती एव भजन कीर्तन किये तथा गुरु की महिमा का गुणगान किया। रंजना छाबड़ा ने कहा कि गुरु का जीवन में विशेष महत्त्व होता है। गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं तथा हमारे जीवन को आनन्दमयी बनाते हैं। बहन रंजना जी ने जानकारी दी कि पंचवटी वाटिका में श्रीमती स्नेहलता द्वारा नियमित योग कक्षा का संचालन किया जा रहा है, जिसमें पुष्पिता मण्डल द्वारा उनका सहयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ पुष्पिता मण्डल एवं सनत मण्डल द्वारा इन्दिरा वाटिका मंे भी गत एक वर्ष से प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे तक नियमित योग कक्षा का संचालन किया जा रहा है। जिसमें योग, आयुर्वेद व स्वदेशी विस्तार पर भी चर्चा होती है।

 

 

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज