मथुरा के पार्कों में योगा सेंटर की होगी स्थापना

मथुरा के पार्कों में योगा सेंटर की होगी स्थापना

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली के रूप में प्रसिद्ध रही है। सोलह कलाओं के ज्ञाता भगवान् श्री कृष्ण ने विभिन्न लीलाओं के साथ प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से योगा को भी विशेष स्थान दिया था। वर्तमान में योगा के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं इंडिया योगा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुई। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष…

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली के रूप में प्रसिद्ध रही है। सोलह कलाओं के ज्ञाता भगवान् श्री कृष्ण ने विभिन्न लीलाओं के साथ प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से योगा को भी विशेष स्थान दिया था। वर्तमान में योगा के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद एवं इंडिया योगा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुई। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने की। बैठक में ब्रज के विकास को लेकर जहां चर्चा हुई। वहीं मथुरा के पार्कों में योग संेटर स्थापित कर इसे बढ़ावा देने पर भी विचार विमर्श हुआ। जिसमें पतंजलि योग संस्थान का भी विशेष योगदान लिया जाएगा। इस दौरान भगवान् श्री कृष्ण के योगा थीम को प्रमोशन देने तथा योगा के प्रति लोगों में जागृति लाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सीईओ नागेंद्र प्रताप, एसडीएम सदर क्रांति शेखर के अलावा इंडिया योगा एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री रवि तुलुमरी, लाइफमेंबर रंजीत महेश पाठक के अलावा पतंजलि संस्थान के डाॅ.जयदीप आर्य (मुख्य केन्द्रीय प्रभारी) आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई और जल्दी ही मथुरा में सुव्यवस्थित तरीके से संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया। -साभारः श्रीजी एक्सप्रेस’

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज