स्वमन्तव्यामन्तव्यप्रकाशः

स्वमन्तव्यामन्तव्यप्रकाशः

29. जैसे ‘आर्य’ श्रेष्ठ और ‘दस्यु’ दुष्ट मनुष्यों को कहते हैं, वैसे ही मैं भी मानता हूँ। 30. ‘आय्र्यावत्र्त’ देश इस भूमि का नाम इसलिए है कि इसमें आदिसृष्टि से आय्र्य लोग निवास करते हैं। परन्तु इसकी अवधि उत्तर में हिमालय, दक्षिण में विन्धयाचल, पश्चिम में अटक और पूर्व में ब्रह्म नदी है। इन चारों के बीच में जितना देश है, उसको ‘आय्र्यावत्र्त’ कहते और जो इनमें सदा रहते हैं उनको भी आर्य कहते हैं। 31. जो सांगोपांग वेदविद्याओं का अध्यापक, सत्याचार का ग्रहण और मिथ्याचार का त्याग करावे, वह…

29. जैसे ‘आर्य’ श्रेष्ठ और ‘दस्यु’ दुष्ट मनुष्यों को कहते हैं, वैसे ही मैं भी मानता हूँ।

30. ‘आय्र्यावत्र्त’ देश इस भूमि का नाम इसलिए है कि इसमें आदिसृष्टि से आय्र्य लोग निवास करते हैं। परन्तु इसकी अवधि उत्तर में हिमालय, दक्षिण में विन्धयाचल, पश्चिम में अटक और पूर्व में ब्रह्म नदी है। इन चारों के बीच में जितना देश है, उसको ‘आय्र्यावत्र्त’ कहते और जो इनमें सदा रहते हैं उनको भी आर्य कहते हैं।

31. जो सांगोपांग वेदविद्याओं का अध्यापक, सत्याचार का ग्रहण और मिथ्याचार का त्याग करावे, वह ‘आचार्य’ कहाता है।

32. ‘शिष्य’ उसको कहते हैं कि जो सत्यशिक्षा और विद्या ग्रहण करने योग्य, धर्मात्मा, विद्याग्रहण की इच्छा और आचार्य का प्रिय करने वाला है।

33. ‘गुरु’ माता-पिता और जो सत्य को ग्रहण करावे और असत्य को छुड़ावे, वह भी ‘गुरु’ कहाता है।

34. ‘पुरोहित’ जो यजमान का हितकारी सत्योपदेष्ट होवे।

35. ‘उपाध्याय’ जो वेदों का एकदेश वा अंगों को पढ़ाता हो।

36. ‘शिष्टाचार’ जो ध्र्माचरणपूर्वक ब्रह्मचर्य से विद्या ग्रहण कर, प्रत्यक्षादि प्रमाणों से सत्यासत्य का निर्णय करके सत्य का ग्रहण, असत्य का परित्याग करना है यही शिष्टाचार, और जो इसको करता है वह ‘शिष्ट’ कहलाता है।

37. प्रत्यक्षादि आठ ‘प्रमाणों’ को भी मानता हूँ।

38. ‘आप्त’ जो यथार्थवक्ता, धर्मात्मा, सबके सुख के लिए प्रयत्न करता है, उसी को ‘आप्त’ कहता हूँ।

39. ‘परीक्षा’ पाँच प्रकार की है। इसमें से प्रथम जो ईश्वर उसके गुण-कर्म-स्वभाव और वेदविद्या, दूसरी प्रत्यक्षादि आठ प्रमाण, तीसरी सृष्टिक्रम, चैथी आप्तों का व्यवहार और पाँचवीं अपने आत्मा की पवित्रता विद्या, इन पाँच परीक्षाओं से सत्यासत्य का निर्णय करके सत्य का ग्रहण, असत्य का परित्याग करना चाहिए।

40. ‘परोपकार’ जिससे सब मनुष्यों के दुराचार- दुःख छूटें, श्रेष्ठाचार और सुख बढ़े, उसके करने को परोपकार कहता हूँ।

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद
स शनैर्हितमादद्यादहितं च शनैस्त्यजेत्।     हितकर पदार्थों को सात्म्य करने के लिए धीरे-धीरे उनका सेवन आरम्भ करना चाहिए तथा अहितकर पदार्थों...
अयोध्या में भगवान श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
ऐतिहासिक अवसर : भारतीय संन्यासी की मोम की प्रतिकृति बनेगी मैडम तुसाद की शोभा
पतंजलि योगपीठ में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम
भारत में पहली बार पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में कोविड के नये वैरिएंट आमीक्रोन JN-1 के स्पाइक प्रोटीन पर होगा अनुसंधान
आयुर्वेद अमृत
लिवर रोगों में गिलोय की उपयोगिता को अब यू.के. ने भी माना