स्वदेश स्वाभिमान - Swadesh Swabhiman

राज्य-कार्यकारिणी बैठक : निरोग रहने के लिए रोजाना करें योग

राज्य-कार्यकारिणी बैठक : निरोग रहने के लिए रोजाना करें योग देवघर (झारखण्ड)। महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केन्द्रीय प्रभारी डाॅ. साध्वी देवप्रिया जी विगत दिवस देवघर पहुंची। यहां भाई रामजीवन जी, बहन सुधा जी, बहन आरती जी, भाई करम जी, रास बिहारी जी, चंदन जी ने उनका स्वागत किये। इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवघर समेत गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, गिरीडीह आदि के पांचों संगठन भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारियों एवं…

राज्य-कार्यकारिणी बैठक : निरोग रहने के लिए रोजाना करें योग

देवघर (झारखण्ड)। महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केन्द्रीय प्रभारी डाॅ. साध्वी देवप्रिया जी विगत दिवस देवघर पहुंची। यहां भाई रामजीवन जी, बहन सुधा जी, बहन आरती जी, भाई करम जी, रास बिहारी जी, चंदन जी ने उनका स्वागत किये। इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवघर समेत गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, गिरीडीह आदि के पांचों संगठन भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारियों एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा देवघर मातृ मंदिर के बच्चों ने हिस्सा लिया। मौके पर डाॅ. देवप्रिया ने कहा कि स्कूल के सभी बच्चों को रोज अपनों से बड़ों को प्रणाम करना चाहिए, प्रणाम करने से बच्चों की आयु, विद्या, यश और बल मिलता है। योग प्राणायाम ही स्वस्थ्य रहने का सबसे बड़ी दवाई है। इसलिए मनुष्य को रोजाना कम-से-कम एक घंटे योग जरूर करना चाहिए। कहा कि शरीर को अगर रोगमुक्त करना हैं तो अपनी बहुमूल्य ऊर्जा को साकारात्मक कार्य में लगाना होगा। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में योग को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनुज, महिला प्रभारी बहन अंबिका जी, जिला संयोजक संजय जी सहित अन्य मौजूद थे। -साभारः राजस्थान पत्रिका’

About The Author: स्वदेश स्वाभिमान