रोगियों के लिए साधुपुल, सोलन में पतंजलि चिकित्सा केन्द्र जल्द खुलेगा

रोगियों के लिए साधुपुल, सोलन में पतंजलि चिकित्सा केन्द्र जल्द खुलेगा   प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में असाध्य रोगों का भी होगा इलाज। कंडाघाट (सोलन)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने देश में पतंजलि प्राकृतिक चिकित्सा के 100 केन्द्र स्थापित कर देश सेवा में समर्पित करने का एलान किया है। इसमें प्राकृति की गोद में बसा साधुपुल, (सोलन) हिमाचल प्रदेश का प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र भी विशेष रूप से अपना स्थान रखता है। इस केन्द्र के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कार्य तेजी से हो रहा है। विगत दिवस…

रोगियों के लिए साधुपुल, सोलन में पतंजलि चिकित्सा केन्द्र जल्द खुलेगा

 

प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में असाध्य रोगों का भी होगा इलाज।

कंडाघाट (सोलन)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने देश में पतंजलि प्राकृतिक चिकित्सा के 100 केन्द्र स्थापित कर देश सेवा में समर्पित करने का एलान किया है। इसमें प्राकृति की गोद में बसा साधुपुल, (सोलन) हिमाचल प्रदेश का प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र भी विशेष रूप से अपना स्थान रखता है। इस केन्द्र के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कार्य तेजी से हो रहा है। विगत दिवस हिमाचल योग समिति के प्रभारी भाई लक्ष्मीदत्त जी ने सभी पदाधिकारियों के साथ यहां चल रहे कार्य और केन्द्र शुरू करने की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि साधुपुल योगपीठ हरिद्वार प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र ड्रीम प्रोजेक्ट है। कुछ ही दिनों में यह केन्द्र जनसेवा के लिए शुरू हो जाएगा। प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र के चालू हाने के साथ हिमाचल के आसपास के लोगों को स्वास्थ्य लाभ की सुविधा के लिए हरिद्वार या अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। परम पूज्य स्वामी जी महाराज परम श्रद्धेय आचार्य श्री के आशीर्वाद से स्थानीय ग्रामिणवासियों एवं यहाँ पर असाध्य रोगो के रोगियों का भी इलाज विशेष प्रशिक्षित वैद्यें की निगरानी में मिलेगा।

Related Posts

Advertisement

Latest News

कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
      कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, इसे दुनिया का सबसे बड़ा
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज
भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प युवाओं को लेना है : आचार्य श्री