सासाराम (बिहार)। योग के प्रचार-प्रसार के लिए महिला पतंजलि योग समिति रोहतास की ओर से महिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया। परम पूज्य स्वामी जी महाराज द्वारा योग के प्रचार-प्रसार के लिये अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के लिए महिला पतंजलि योग समितियों से जुड़ी महिलाएं इस महिला महासम्मेलन में शामिल हुई। महिला महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज की शिष्या महिला मुख्य केन्द्रीय प्रभारी पूज्या आचार्या डा. साध्वी देवप्रिया जी ने कहा कि इंसान के जीवन को स्वस्थ और तनाव मुक्त रखने के लिए योग का एक विशेष महत्व है। आज के आधुनिक युग में जब इंसान सारा दिन भागदौड़ की जिन्दगी से तनाव में रहता है और ऐसे समय में परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने पूरे देश में ही नहीं बल्कि विश्व में योग की अलख जगाने के लिए लाखों लोगों को योग से जोड़ा है। महिला पतंजलि योग समितियों से जुड़ी महिलाएं योग प्रशिक्षक बनकर हर रोज लोगों को योग सिखा रही है। आज के समय में योग हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।