पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने में मदद करेगा पतंजलि  

पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त रखने में मदद करेगा पतंजलि   

    हरिद्वार। एसएसपी प्रमोंद जी ने योगऋषि परम पूज्य स्वामी जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने पुष्प गुच्छा भेंट कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पतंजलि में मुलाकात के दौरान परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने एसएसपी को गोशाला का भ्रमण कराते हुए गायों की विशेषताएं बताई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने हाथ से गाय को रोटी भी खिलाई।
    एसएसपी ने हाल के दिनों में पतंजलि के नाम पर साइबर ठगी से जुड़े मुकदमों में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही दिनभर धूप व बारिश में ड्यूटी देने वाले यातायात पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस और सिविल पुलिस के जवानों को तनाव से मुक्त रखने के लिए पतंजलि किस प्रकार योग और आयुर्वेद के माध्यम से सहयोग कर सकता है, इस पर भी योगर्षि परम पूज्य स्वामी जी महाराज से चर्चा की। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज