जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (JITO) कनेक्ट 2023 के सम्मेलन में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने जैन समाज की तारीफ करते हुए कहा कि जैन समाज पुरुषार्थी समाज है। कभी रोना नहीं रोता, कई रोना रोते रहते हैं कि अरे हम तो माइनारिटी में हैं, क्या करें? लेकिन जैन समाज मांगने वाला नहीं, देने वाला बना है। जैन समाज की तरह ही सब मेहनत करें। पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि जैन समाज की तरह अगर देश के 5-10 करोड़ लोग भी कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें तो देश 10 साल में ही आर्थिक महाशक्ति बन सकता है। आज भारत सामाजिक राजनीतिक महाशक्ति के तौर पर उभरा है। देश को राजनीतिक महाशक्ति तो मोदी जी ने बना दिया है।
पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को राजनीतिक महाशक्ति बना दिया है। भारत आज विश्व में राजनीतिक शक्ति बन गया। आज सभी राष्ट्राध्यक्षों को खड़े होकर माननीय प्रधानमंत्री जी का सम्मान करना पड़ता है। भारत एक महान शक्तिशाली देश है। मा. प्रधानमंत्री जी 2047 तक देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने की बात कह रहे हैं।
प.पू.स्वामी जी महाराज ने युवाओं को ‘वालक-फार-लोकल’ में संदेश दिया की ‘तन ठीक होगा, मन ठीक होगा तो धन अपने आप बन जाएगा। तन-मन ठीक रहेगा तो धन अपने आप में आ जाएगा’।