उपलब्धियाँ :  भारतीय षिक्षा बोर्ड (बीएसबी) 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 10 मार्च 2023 से

    भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) की 10वीं की सत्र 2022-23 की मुख्य परीक्षाएँ 10 मार्च 2023 से आयोजित की जा रही हैं। भारतीय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक श्री राजबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तारीखों का चयन किया गया जिसमें हर परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को पर्याप्त अंतराल दिया गया है ताकि विद्यार्थी अच्छी तरह से परीक्षा की तैयारी कर सकें।
   श्री राजबीर सिंह ने कहा कि बोर्ड ने काफी समय पहले परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है ताकि सभी विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय हो। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा कुल तीन घंटे की होगी, जोकि सुबह 10:30 से प्रारंभ होकर दोपहर 1:30 तक चलेगी। फरवरी के तीसरे सप्ताह तक सभी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को उनके प्रवेश-पत्र जारी कर दिए जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। विद्यार्थिगण और अधिक जानकारी के लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bsb.org. पद से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज