मातृ शक्ति को योग के माध्यम से समाज व देश के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित किया : पूज्य स्वामी जी महाराज

कार्यकत्र्ता बैठक:  महिला सम्मेलन में लिया सात्विक सेवा का संकल्प

मातृ शक्ति को योग के माध्यम से समाज व देश के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित किया : पूज्य स्वामी जी महाराज

   जयपुर (राजस्थान)। महिला पतंजलि योग समिति के विशाल महिला सम्मेलन का गाँधी पथ चित्रकूट के जानकी मैरिज गार्डन में पूज्या साध्वी देवप्रिया जी के सान्निध्य में शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। उनके साथ मंच पर महिला राज्य प्रभारी बहन विजयलक्ष्मी जी, राजस्थान प्रांत के संरक्षक आईसी अग्रवाल, महिला पतंजलि की संरक्षिका बहन शारदा जी एवं भाई कुलभूषण जी, डाॅ. संजय जी, अरविन्द आदि उपस्थित थे।
    महिला सम्मेलन में राजस्थान के जिलों से आई महिलाओं ने परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के योग संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सबसे पहले पूज्य स्वामी जी महाराज ने आनलाइन सम्बोधन दिया और मातृ शक्ति को योग के माध्यम से समाज व देश के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पूज्य साध्वी देवप्रिया जी ने उपस्थित सभी माताओं, बहनों से सात्विक सेवा करने का संकल्प लिया। सात्विक सेवा जिसमें किसी के प्रति कोई अहसान और अहंकार का भाव नहीं होता। सभी बहनों का परम कत्र्तव्य है और यही सेवा समाज, राष्ट्र और सम्पूर्ण विश्व को उच्चतम शिखर तक ले जाने में सहायक होती है। राज्य प्रभारी बहन विजय लक्ष्मी जी ने बताया कि सम्मेलन में प्रत्येक जिले से जिला प्रभारी बहने अपने साथ बसों में 40-50 महिलाएं लेकर आई जो पूज्य स्वामी जी महाराज के दिव्य संकल्प से जुड़ने को तत्पर है। मीडिया प्रभारी बहन प्रीति ने बताया कि सम्मेलन में योग साधकों ने केसरिया पधारों महारे देश द्वारा पूज्य दीदी जी का स्वागत किया। बहनों ने घूमर, चरी, भवई आदि राजस्थानी लोक संगीत व नृत्य और संगीतमय योग प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। पूज्य साध्वी देवप्रिया जी (महिला मुख्य केंद्रीय प्रभारी) ने संगठन के पदाधिकारियों को राजस्थान में योग कक्षाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। योग को अपनाने के लिए योग साधकों को घर से निकल कर योग-कक्षा में सम्मिलित होने का आग्रह भी किया। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मीडिया को भी सम्बोधित किया।

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद
स शनैर्हितमादद्यादहितं च शनैस्त्यजेत्।     हितकर पदार्थों को सात्म्य करने के लिए धीरे-धीरे उनका सेवन आरम्भ करना चाहिए तथा अहितकर पदार्थों...
अयोध्या में भगवान श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
ऐतिहासिक अवसर : भारतीय संन्यासी की मोम की प्रतिकृति बनेगी मैडम तुसाद की शोभा
पतंजलि योगपीठ में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम
भारत में पहली बार पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में कोविड के नये वैरिएंट आमीक्रोन JN-1 के स्पाइक प्रोटीन पर होगा अनुसंधान
आयुर्वेद अमृत
लिवर रोगों में गिलोय की उपयोगिता को अब यू.के. ने भी माना