पतंजलि योगपीठ हर एक बहन के स्वास्थ रक्षा, धर्म रक्षा से लेकर, राश्ट्र रक्षा तब प्रतिबद्ध: पूज्य स्वामी जी

रक्षाबंधन : विदेशी वस्तुओं की खरीदारी से आप डाॅलर को मजबूत बना रहे हैं और रुपया कमजोर कर रहे हैं: पूज्य स्वामी जी महाराज

पतंजलि योगपीठ हर एक बहन के स्वास्थ रक्षा, धर्म रक्षा से लेकर, राश्ट्र रक्षा तब प्रतिबद्ध: पूज्य स्वामी जी

हरिद्वार। रक्षा बंधन एक पर्व नहीं है यह लाखो-करोड़ों बहनों की श्रद्धा, आस्था व विश्वास का प्रतीक है। इस पर्व को पतंजलि योगपीठ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर समस्त बहनों ने पूज्य स्वामी जी महाराज को व आयुर्वेद शिरोमणी आचार्य बालकृष्ण जी महाराज को रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
     इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि आज के दिन से पूरा पतंजलि योगपीठ परिवार हर दिन हर एक बहन के स्वास्थ्य रक्षा से लेकर के धर्म रक्षा से लेकर के राष्ट्र रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।
  पूज्य स्वामी जी महाराज ने देशवासियों से आग्रह किया कि आज विदेशी वस्तुओं की खरीदारी से आप लोग डाॅलर को मजबूत बना रहे हैं और रुपये को कमजोर कर रहे हैं। यदि हम विदेशी वस्तुओं का सेवन करेंगे तो भारत की आर्थिक क्षमता कमजोर पड़ेगी। इसलिए इस रक्षाबंधन पर सभी देशवासियों को संकल्प लेना होगा कि हम सभी को विदेशी वस्तुओं को त्याग कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे। तभी यह देश आर्थिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ेगा।
     रक्षा बंधन के पावन पर्व पर अपने विचार रखते हुए पूज्य आचार्य जी महाराज ने कहा कि आज के दिन बहने अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधती हैं और अपने भाई से यह अपेक्षा करती हैं कि वह सदैव उसके कल्याण के लिए उसकी रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहेगा। यदि यही भाव प्रत्येक देशवासियों के भाईयों के मन में, हर माता व बहनों के प्रति आ जाये तो देश में होने वाले जितने भी गलत कृत्य हैं जिसे सुनकर भी बहुत पीड़ा होती है, ऐसे सभी कार्य इस देश से समाप्त हो जायेंगे। इन सबको समाप्त करने का एक ही सूत्र है, रक्षा का बंधन और साथ में आपका संकल्प।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज