भ्रमण : केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले जी का पतंजलि आगमन

पूज्य स्वामी जी महाराज और आचार्य जी महाराज की जोड़ी से चल रहा है पतंजलि योगपीठ: केन्द्रीय मंत्री

भ्रमण : केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले जी का पतंजलि आगमन

   हरिद्वार। आज पतंजलि योगपीठ में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले जी का आगमन हुआ। पतंजलि पहुंचने पर  पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज व श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री अठावले ने टैगलाइन बनाते हुए कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की जोड़ी से चल रही है पतंजलि की गाड़ी।
     श्री अठावले जी ने कहा की एक ओर जहां पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज पूरे विश्व में योग की गंगा बहाकर मानवता पर उपकार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज रोगों से त्रस्त मानव जाति को आरोग्य प्रदान कर रहे हैं। श्री अठावले जी ने कहा कि पूज्य स्वामी जी महाराज के नेतृत्व में पतंजलि गुरुकुलम संन्यास आश्रम भारत में प्राचीन गुरुकुल पद्धति की पुर्नस्थापना का बड़ा कार्य कर रहे हैं। पूज्य स्वामी जी महाराज के दिशा निर्देशन में हजारों कर्मठ संन्यासियों की श्रंखला तैयार की जा रही है जो भावी भारत के निर्माता होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला कल योग का है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के नेतृत्व में पतंजलि अनुसंधान संस्थान के तत्वाधान में किए जा रहे शोध नित नए कीर्तिमान रच रहे हैं। प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण व संवर्धन के विषय में श्री अठावले ने कहा की पतंजलि के माध्यम से प्राचीन भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित किया जा रहा है। पतंजलि अनुसंधान संस्थान के माध्यम से किसानों की दशा सुधारने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को जैविक कृषि के लिए प्रेरित व प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
     श्री अठावले जी ने कहा कि पतंजलि के माध्यम से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से लाखों लोग रोजगार पा रहे हैं। लाखों लोगों के परिवारों की आजीविका पतंजलि पर ही निर्भर है या मानव जाति के लिए बहुत बड़ा उपकार है।

Related Posts

Advertisement

Latest News

कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
      कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, इसे दुनिया का सबसे बड़ा
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज
भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प युवाओं को लेना है : आचार्य श्री