होली महोत्सव : होली पर विकारों का करें दहन: पूज्य स्वामी जी
योगर्षि स्वामी जी महाराज और पूज्य आचार्य श्री ने किया आह्वान, सात्विकता से मनाएं होली का त्योहार
On
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित होली उत्सव में योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज और पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं दी। उनके साथ फूलों की होली खेली। देशवासियों से आह्वान किया कि वह जब होली का दहन करें तो अपने विकारों का भी दहन करें साथ में सात्विकता को ध्यान में रखते हुए होली जैसे पावन पर्व को मनाएं।
पतंजलि शिक्षण संस्थान के छात्र- छात्राओं ने वेदों के मंत्रोउच्चारणों के साथ कार्यक्रम का आरम्भ किया। यज्ञ में आहुतियों के साथ किसानों व देश की तरक्की की कामना की गई। इस मौके पर संस्थान में पढ़ रहे दसवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप देश के वह चुनिंदा गुरुजन देने का संकल्प लिया गया, जो कोटा राजस्थान और दिल्ली जैसे बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करवाते हैं। ऐसे गुरुजनों को पतंजलि नियमित रूप से शिक्षा देने के लिए नियुक्त करेगा। कार्यक्रम में पूज्य आचार्य श्री ने कहा कि यह देश कृषि प्रधान है। आज के दिन किसान आधे पके अन्न को होलिका पर दहन करता है, ताकि उसकी फसल सर्वश्रेष्ठ हो सके। हर्षोउल्लास का यह पर्व धीरे- धीरे हुड़दंग में बदलता जा रहा है। हमें यह पर्व शांति व प्रेम के साथ मनाना चाहिए। होली के मंगल गीतों के उपरान्त सभी बच्चों ने योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज व पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया। छात्रों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। इस अवसर पर डाॅ. यशदेव शास्त्री जी, बहन ऋतम्भरा जी, डाॅ. साध्वी देवप्रिया जी, प्रो.महावीर अग्रवाल जी, वीसी पांडेय, राकेश कुमार जी, डाॅ. जयदीप आर्य जी, बहन पारुल आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
Latest News
27 Feb 2025 16:22:44
ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज