खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में योगासन को भी षामिल किया गया है : रिजिजू

खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में योगासन को भी षामिल किया गया है : रिजिजू

    नई दिल्ली। खेल मंत्री श्री किरण रिजिजू जी ने कहा कि सरकार ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित करने के प्रयास के तहत इसे खेलों इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया है। रिजिजू जी ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने देश में योगासन के विकास के लिए राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) को भी मान्यता प्रदान की है। उन्होंने कहा- योगासन खेल को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेलों इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया गया है।रीजीजू ने कहा- एनवाईएसएफ को सरकार से मान्यता मिलने से वह सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन तथा अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए वित्तीय सहायता हासिल करने का हकदार बन गया है।’’ सरकार ने पिछले साल दिसम्बर में योगासन को प्रतिस्पर्धा खेल के रूप में मान्यता प्रदान की थी। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज की अध्यक्षता में नवम्बर 2019 में अंतर्राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ का गठन किया गया था। श्री एच.आर. नागेंद्र जी इसके महासचिव बनाये गये थे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज