एलोपैथी की तुलना में योग व आयुर्वेद सर्वश्रेष्ठ
पतंजलि योगपीठ संस्थान ‘योग’ के माध्यम से रोग मुक्ति, नशामुक्ति, अनैतिकता से मुक्ति का अभियान चला रहे हैं
On
नागपुर (महाराष्ट्र)। हरिद्वार पतंजलि योगपीठ के संस्थापक परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने एक बार फिर कहा कि एलोपैथी की तुलना में योग और आयुर्वेद अब भी सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि आपातकाल एवं सर्जरी में एलोपैथी का प्रभावी उपचार है। शेष 95 फीसदी बीमारियों का उपचार आयुर्वेद में उपलब्ध है। यह उपचार बेहद सटीक है। लोकमत पत्र समूह के नागपुर संस्करण के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय अंतरधर्मीय परिषद में हिस्सा लेने नगापुर पहुंचे परम पूज्य स्वामी जी महाराज विमानतल पर पत्रकारों से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम योग के माध्यम से रोग मुक्ति, नशामुक्ति, अनैतिकता से मुक्ति का अभियान चला रहे। योग से मन की शुद्धि से यह लक्ष्य हासिल होगा। योग के माध्यम से लोगों को रोगमुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब एक ही ईश्वर, पूर्वजों की संतान हैं, जातिवाद, प्रांतवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर आध्यात्मिक राष्ट्रवाद को लेकर भारत एक बार फिर आगे बढ़ेगा। विश्व गुरु बनेगा। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे है।
मिहान में परियोजना इसी वर्ष: परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने ऐलान किया कि नागपुर के मिहान में पतंजलि फूड एण्ड हर्बल पार्क इस वर्ष के अंत तक आरम्भ हो जाएगा। बीच में अन्य परियोजनाओं पर ध्यान देने से कुछ विलम्ब हुआ है।
Related Posts
Latest News
27 Feb 2025 16:22:44
ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज