गौ संवर्द्धन : योग से ही निरोग  रहा जा सकता है : आचार्य श्री

गौ संवर्द्धन : योग से ही निरोग  रहा जा सकता है : आचार्य श्री

   लवेरा बावड़ी (जोधपुर, राजस्थान)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आये श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहा कि योग से ही निरोग रहा जा सकता है। पतंजलि वेलनेस सेंटर खोलने के लिए तैयार हो जाए। इससे राजस्थान के साथ अन्य राज्य भी स्वस्थ व निरोग बन सके। केशवप्रिया गोशाला, रघुवंशपुरम् आश्रम को इसकी पहल करनी चाहिए। संस्कृति व संस्कार के बलबूते हम माँ भारती के खोए वैभव को पुनः प्राप्त कर राष्ट्र को विश्वगुरु बना सकते है। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि हर्बल गार्डन तो बनते हैं, लेकिन हर्बल वल्र्ड बनना है। होटल कल्चर को छोड़कर हट कल्चर बने। पू.स्वामी सरस्वती जी ने कहा कि गोमाता की कृपा बनी रहे इसके लिए गोपालन हर घर में होना चाहिए। गोबर, घृत पंचामृत जैसे गो माता से प्राप्त होते हैं। सृष्टि की मूलाधार गाय है। इस दौरान पू.स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज व श्रद्धेय आचार्य श्री का पतंजलि योगपीठ राज्य प्रभारी भाई समुन्दर सिंह, राजस्थान योगासन स्पोर्टस सचिव भाई प्रदीप जी, भाई भगवानराम जी, योगी श्यामलाल जी, राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ अध्यक्ष भाई मालाराम डूडी जी ने स्वागत किया। श्रद्धेय आचार्य श्री द्वारा योगाभ्यास क्रिया कर रहे विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज