अमित शाह ने पूज्य स्वामी जी महाराज से किया सम्पर्क

अमित शाह ने पूज्य स्वामी जी महाराज से किया सम्पर्क

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष भाई अमित शाह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनोन्मुखी कार्यो के लिए जनता का समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज से उनके आश्रम में जाकर भेंट की। भाई अमित शाह जी ने प्रातः करीब साढ़े दस बजे द्वारका लिंक रोड़ पर पुष्पांजलि फाॅर्महाउस स्थित आश्रम में श्रद्धेय स्वामी जी महाराज से भेंट की। इस मौके पर भाजपा के संगठन महासचिव भाई रामलाल जी, महासचिव अनिल जैन और पार्टी में मीडिया विभाग के…

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष भाई अमित शाह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनोन्मुखी कार्यो के लिए जनता का समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज से उनके आश्रम में जाकर भेंट की। भाई अमित शाह जी ने प्रातः करीब साढ़े दस बजे द्वारका लिंक रोड़ पर पुष्पांजलि फाॅर्महाउस स्थित आश्रम में श्रद्धेय स्वामी जी महाराज से भेंट की। इस मौके पर भाजपा के संगठन महासचिव भाई रामलाल जी, महासचिव अनिल जैन और पार्टी में मीडिया विभाग के सहसंयोजक संजय मयूख भी उपस्थित थे। भाजपा अध्यक्ष ने श्रद्धेय स्वामी जी महाराज को मोदी सरकार की उपलब्धियों की एक पुस्तिका और साहित्य सौंपा और उन्हें सरकार के न्यू इंडिया के विजय की भी जानकारी दी। बाद मंे शाह ने आश्रम की गोशाला में जाकर गायों की सेवा भी की और उन्हंे गुड़ खिलाया। इस अभियान के तहत शाह जी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कम-से-कम 50 प्रतिष्ठित एवं आम लोगों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करने का लक्ष्य तय किया है। ज्ञात हो कि भाजपा ने सरकार के काम पर जागरूकता पैदा करने और जनता के समर्थन के लिए व्यापक व्यक्तिगत सम्पर्क अभियान ‘सम्पर्क फाॅर समर्थन’ प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान के तहत ‘नमो एप’ के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके अनुभवों से रू-ब-रू हो रहे हैं। ‘सम्पर्क फाॅर समर्थन’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्तिगत सम्पर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ चर्चा करेंगे। पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, हर पार्टी कार्यकर्ता इस पहल में भाग ले रहे हैं। 4000 प्रमुख कार्यकर्ताओं में केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल है। -साभारः राष्ट्रीय सहारा’

Related Posts

Advertisement

Latest News

आचार्य जी ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद में वह शक्ति है कि उनके इस कुचक्र को तोड़ सके आचार्य जी ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद में वह शक्ति है कि उनके इस कुचक्र को तोड़ सके
अमेरिकी रिसर्च जर्नल में पतंजलि का शोध पत्र प्रकाशित रीनोग्रिट किडनी रोगियों के लिए वरदान: आचार्य बालकृष्णअमेरिकी रिसर्च जर्नल ने...
श्रद्धेय योगऋषि परम पूज्य स्वामीजी महाराज की शाश्वत प्रज्ञा से नि:सृत शाश्वत सत्य...
परम पूज्य योग-ऋषि श्रद्धेय स्वामी जी महाराज की शाश्वत प्रज्ञा से निःसृत शाश्वत सत्य...
आयुर्वेद दवा का विरोध क्यों…?, आयुर्वेद को दबाने का प्रयास क्यों…?  आखिर कौन रच रहा पतंजलि के खिलाफ साजिशे…… आयुर्वेद/एलोपैथी : डाॅक्टरों की कमेटी पतंजलि आए, देंगे जवाब
पूज्य स्वामी जी महाराज ने इंडियन मेडिकल (IMA) से पूछे 25 यक्ष प्रश्न…
आयुर्वेद क्रांति : मरीजों को बांटी जाएंगी पतंजलि की एक लाख कोरोनिल किट : अनिल विज
पतंजलि कार्ड (स्वदेशी समृद्धि कार्ड) योजना दिशा-निर्देश