श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने रखी योग आयोग की मांग, श्री मनोहर लाल खट्टर जी करेंगे विचार

श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने रखी योग आयोग की मांग, श्री मनोहर लाल खट्टर जी करेंगे विचार

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के समक्ष योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने प्रदेश में योग आयोग बनाने की मांग रखी हैं श्रद्धेय स्वामी जी महाराज यहाँ मुख्यमंत्री आवास पर श्री मनोहर लाल खट्टर जी से मुलाकात करने पहुंचे थे। प्रातःकाल हुई मुलाकात लगभग एक घंटे से ज्यादा समय चली। मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धेय स्वामी जी महाराज को योग आयोग बनाने की मांग पर गम्भीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री जी से बैठक के दौरान श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के समक्ष योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने प्रदेश में योग आयोग बनाने की मांग रखी हैं श्रद्धेय स्वामी जी महाराज यहाँ मुख्यमंत्री आवास पर श्री मनोहर लाल खट्टर जी से मुलाकात करने पहुंचे थे। प्रातःकाल हुई मुलाकात लगभग एक घंटे से ज्यादा समय चली। मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धेय स्वामी जी महाराज को योग आयोग बनाने की मांग पर गम्भीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री जी से बैठक के दौरान श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर भी चर्चा की। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने योग को बढ़ावा के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर जी की सराहना की। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने कहा कि वे 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री जी व श्रद्धेय स्वामी जी महाराज के बीच बैठक के दौरान योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर तो चर्चा हुई ही सरकार ने श्रद्धेय स्वामी जी को हरियाणा में भी निवेश का न्योता दिया है। (ब्यूरो)

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज