श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने नामकुम में आचार्यकुलम् का किया दौरा
नामकुम (झारखण्ड)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने नामकुम के बरगांवा में बन रहे आचार्यकुलम् का दौरा कर निर्माण की जानकारी ली। काम देखने के बाद कई निर्देश भी दिए। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने परिसर को हरा-भरा रखने की बात कही। वहीं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों-अधिकारियों को आशीर्वाद दिया और मन लगाकर काम करने की बात कही। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने आचार्यकुलम् के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। प्रोजेक्ट इंचार्ज तेजवीर सिंह अतरी ने बताया कि 13 एकड़ के परिसर में वर्तमान…
नामकुम (झारखण्ड)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने नामकुम के बरगांवा में बन रहे आचार्यकुलम् का दौरा कर निर्माण की जानकारी ली। काम देखने के बाद कई निर्देश भी दिए। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने परिसर को हरा-भरा रखने की बात कही। वहीं निर्माण कार्य में लगे मजदूरों-अधिकारियों को आशीर्वाद दिया और मन लगाकर काम करने की बात कही। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने आचार्यकुलम् के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। प्रोजेक्ट इंचार्ज तेजवीर सिंह अतरी ने बताया कि 13 एकड़ के परिसर में वर्तमान में डेढ़ लाख वर्ग फीट पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग 60 करोड़ रुपये है।
Related Posts
Latest News
