आशीर्वाद: छात्र-छात्राओं को कराया योगाभ्यास

आशीर्वाद: छात्र-छात्राओं को कराया योगाभ्यास

केन्द्र द्वारा संचालित विद्यालय में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर जीवन में तनाव मुक्त रहने के लिए योग के गुर बताए….. संस्कारवान बच्चा ही राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनता। विकासनगर (देहरादून): योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज साधना केंद्र आश्रम डुमेट के निजी दौरे पर आए। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने केंद्र द्वारा संचालित विद्यालय में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर जीवन में तनाव मुक्त रहने के लिए योग के गुर बताए। साथ ही अच्छी संगत में रहने की सलाह देते हुए कहा कि सिद्ध पुरुषों व महापुरुषों के सानिध्य से आध्यात्मिक ज्ञान…

केन्द्र द्वारा संचालित विद्यालय में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर जीवन में तनाव मुक्त रहने के लिए योग के गुर बताए…..

संस्कारवान बच्चा ही राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनता।

विकासनगर (देहरादून): योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज साधना केंद्र आश्रम डुमेट के निजी दौरे पर आए। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने केंद्र द्वारा संचालित विद्यालय में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर जीवन में तनाव मुक्त रहने के लिए योग के गुर बताए। साथ ही अच्छी संगत में रहने की सलाह देते हुए कहा कि सिद्ध पुरुषों व महापुरुषों के सानिध्य से आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। आध्यात्मिक ज्ञान जीवन में शुचिता व संयम लेकर आता है। संयम के साथ जीवन जीने से ही संतोष व सुख की प्राप्ति होती है।

उन्होंने नौनिहालों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु व माता-पिता की आज्ञा का पालन करने, उनका सम्मान करने की सलाह दी। कहा कि बड़ो का सम्मान बच्चों में संस्कार लाता है। संस्कारवान बच्चा ही राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक बनता है। बताया कि जिस राष्ट्र का छात्र व युवा जिम्मेदार होगा वह राष्ट्र विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही मैदान में पसीना बहाने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ तन व मन के लिए शारीरिक श्रम जरूरी होता है। इसके साथ ही मानसिक शांति, तनावमुक्त रहने व निरोग रहने के लिए श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने छात्र-छात्राओं को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान चंद्रस्वामी उदासीन, प्रेम विवेकानन्द, विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज