गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करे सरकार:पूज्य स्वामी जी

गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करे सरकार:पूज्य स्वामी जी

चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले करें एलान, गंगा-यमुना को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। मथुरा (उत्तर प्रदेश)। महावन में नित्य आरती के शुभारम्भ समारोह में पहुंचे श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने कहा कि सरकार गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करे और गंगा-यमुना को राष्ट्रीय धरोहर। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों की तिथि घोषित होने से पहले पीएम को यह एलान कर देना चाहिए। महावन में ब्रह्माण्ड घाट के पास स्वर्गाश्रम में उदासीन काष्र्णि आश्रम ट्रस्ट रमणरेती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज ने…

चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले करें एलान, गंगा-यमुना को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए।

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। महावन में नित्य आरती के शुभारम्भ समारोह में पहुंचे श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने कहा कि सरकार गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करे और गंगा-यमुना को राष्ट्रीय धरोहर। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों की तिथि घोषित होने से पहले पीएम को यह एलान कर देना चाहिए। महावन में ब्रह्माण्ड घाट के पास स्वर्गाश्रम में उदासीन काष्र्णि आश्रम ट्रस्ट रमणरेती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि गो हत्या से मुक्ति मिलनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दे। उनकी इस बात का मंचासीन सभी संतों ने दाहिना हाथ उठाकर समर्थन किया। इसके बाद श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने माँ यमुना की अर्चना कर आरती की। काष्र्णि गुरु शरणानंद जी महाराज ने कहा कि संत भूखा तो रह सकता है, पर चुप नहीं रह सकता। इस दौरान जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज, भागवताचार्य पूज्य रमेश भाई ओझा जी, पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, पूज्य मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, पूज्य स्वामी चिदानंद जी महाराज, पूज्य पुण्डरीक जी महाराज आदि ने अपनी सरसमयी वाणी से श्रोताओं को उपदेश दिये। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्य-मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल जी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो -साभार: दैनिक जागरण’

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद
स शनैर्हितमादद्यादहितं च शनैस्त्यजेत्।     हितकर पदार्थों को सात्म्य करने के लिए धीरे-धीरे उनका सेवन आरम्भ करना चाहिए तथा अहितकर पदार्थों...
अयोध्या में भगवान श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
ऐतिहासिक अवसर : भारतीय संन्यासी की मोम की प्रतिकृति बनेगी मैडम तुसाद की शोभा
पतंजलि योगपीठ में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम
भारत में पहली बार पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में कोविड के नये वैरिएंट आमीक्रोन JN-1 के स्पाइक प्रोटीन पर होगा अनुसंधान
आयुर्वेद अमृत
लिवर रोगों में गिलोय की उपयोगिता को अब यू.के. ने भी माना