श्रद्धेय स्वामी जी महाराज चलाएंगे गेतलसूद का मेगा फूड पार्क

श्रद्धेय स्वामी जी महाराज चलाएंगे गेतलसूद का मेगा फूड पार्क

रांची (झारखण्ड)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज राजधानी के गेतलसूद स्थित मेगा फूड पार्क चलायेंगे। पतंजलि के इस प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूर कर दिया है। एनपीए (नाॅन परफाॅर्मिंग एसेट) में चल रहे इस मेगा फूड पार्क की दिसम्बर में सारी वैधानिक प्रक्रियाओं को ठीक किया जायेगा और नये साल से पूर्ण रूप से पतंजलि चलायेगी। इसकी जानकारी श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने ग्लोबल एग्रीकल्चर व फूड समिट 2018 के समापन समारोह में दी। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के किसान देश के प्रगतिशील किसान बनें, हमें यह संकल्प लेकर…

रांची (झारखण्ड)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज राजधानी के गेतलसूद स्थित मेगा फूड पार्क चलायेंगे। पतंजलि के इस प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूर कर दिया है। एनपीए (नाॅन परफाॅर्मिंग एसेट) में चल रहे इस मेगा फूड पार्क की दिसम्बर में सारी वैधानिक प्रक्रियाओं को ठीक किया जायेगा और नये साल से पूर्ण रूप से पतंजलि चलायेगी।

इसकी जानकारी श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने ग्लोबल एग्रीकल्चर व फूड समिट 2018 के समापन समारोह में दी। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के किसान देश के प्रगतिशील किसान बनें, हमें यह संकल्प लेकर जाना है। लोग भूल जायें कि यूरिया व रासायनिक खेती से ज्यादा उपज होती है, जैविक खेती से होने वाली फसल और फल से स्वास्थ्य बेहतर होता है। कृषि के क्षेत्र में झारखण्ड पीछे रह गया था। उद्योगपति चार्टर प्लेन से आते थे और हेलीकाॅप्टर से अपना कारखाना तक जाते थे। किसान पीछे छूट गये थे, लेकिन राज्य सरकार उनके लिए काम कर रही है। -साभारः हिन्दुस्तार’

श्री रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखण्ड:

* झारखण्ड के किसानों ने चार साल में 19 फीसदी विकास का कमाल है। अब 2021 तक आय चैगुनी करने का भी रिकाॅर्ड बनाएंगे। आलू, मछली और दूध के उत्पादन में हम अग्रणी होंगे।

योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज, पतंजलि योगपीठ:

* झारखण्ड में पैदा मधु, दूध, औषधि हम सारा खरीद लेंगे। जैविक उत्पादों को बाजार मूल्य की डेढ़ गुनी कीमत पर हम खरीद ले जाएंगे। यहां के किसानों के हम उन्नत कृषि का प्रशिक्षण भी देंगे।

2020 तक देश का सबसे बड़ा ब्रांड होगा पतंजलि:

योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि 2020 तक पतंजलि देश का और 2025 तक विश्व का सबसे बड़ा ब्रांड होगा। पेप्सी, कोका कोला, काॅलगेट समेत अन्य कम्पनियों के उत्पाद से बेहतर उत्पाद पतंजलि के होंगे। कई छोटे देश है, जिसके बड़े-बड़े ब्रांड हैं, भारत भी उनसे बड़ा ब्रांड बना सकता है। इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राँची में तीन दिन का योग शिविर:

द योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज रांची में अगले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिन का योग शिविर लगायेंगे। इसमें दो लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकेंगे और योग करेंगे। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि योग शिविर लगाने और शैक्षणिक भाषण के लिए करोड़ मिलते हैं, लेकिन वे योग शिविर के लिए झारखण्ड सरकार से कोई राशि नहीं लेंगे।

दो दिनी ग्लोबल समिट का समापन
* 70 कम्पनियों ने लगाईह उत्पादों की प्रदर्शनी
* 15 हजार से अधिक लोग पहुंचे समिट
* 13 हजार से अधिक को मिलेगा रोजगार
* 09 राज्यों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद
स शनैर्हितमादद्यादहितं च शनैस्त्यजेत्।     हितकर पदार्थों को सात्म्य करने के लिए धीरे-धीरे उनका सेवन आरम्भ करना चाहिए तथा अहितकर पदार्थों...
अयोध्या में भगवान श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
ऐतिहासिक अवसर : भारतीय संन्यासी की मोम की प्रतिकृति बनेगी मैडम तुसाद की शोभा
पतंजलि योगपीठ में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम
भारत में पहली बार पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में कोविड के नये वैरिएंट आमीक्रोन JN-1 के स्पाइक प्रोटीन पर होगा अनुसंधान
आयुर्वेद अमृत
लिवर रोगों में गिलोय की उपयोगिता को अब यू.के. ने भी माना