पतंजलि डेढ़ गुना अधिक मूल्य पर खरीदेगी जैविक फसल
राँची (झारखण्ड)। झारखण्ड के किसानों से पतंजलि बाजार दर से अधिक कीमत पर जैविक फसल खरीदेगा। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज चैंबर भवन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी किसान यहां जैविक चना, गेहूँ जौ आदि फसलें पैदा करेंगे उसे खरीदने की जिम्मेदारी पतंजलि लेगा। उन्होंने बताया कि बाजार मूल्य से अलग-अलग फसलांे पर सवा से डेढ़ गुना अधिक कीमत दी जाएगी। इसके व्यय की व्यवस्था सरकार के साथ मिलकर की जाएगी। द जैविक खेती की अपार संभावनाएंः योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि जैविक…
राँची (झारखण्ड)। झारखण्ड के किसानों से पतंजलि बाजार दर से अधिक कीमत पर जैविक फसल खरीदेगा। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज चैंबर भवन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी किसान यहां जैविक चना, गेहूँ जौ आदि फसलें पैदा करेंगे उसे खरीदने की जिम्मेदारी पतंजलि लेगा।
उन्होंने बताया कि बाजार मूल्य से अलग-अलग फसलांे पर सवा से डेढ़ गुना अधिक कीमत दी जाएगी। इसके व्यय की व्यवस्था सरकार के साथ मिलकर की जाएगी।
द जैविक खेती की अपार संभावनाएंः योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि जैविक खेती को झारखण्ड में अपार संभावनाएं हैं। कृषि के क्षेत्र में प्राकृतिक संपदाओं से यह राज्य समृद्ध है। यहां सामान्य खेती के साथ जैविक खेती भी होनी चाहिए। यहां की जैविक क्षमता का किसान इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जमीन जहरीली नहीं हुई है। मनुष्य चाहे जितना ही उन्नत हो जाए। लेकिन धान, गेहूं सब्जी उनको जरूरत रहेगी और ये लगातार विषैले होते जा रहे हैं, जिससे लोगों को गंभीर बीमारियाँ जो रही है। -साभारः हिन्दुस्तान’
Related Posts
Latest News
