स्थापना दिवस: योग शिविर एवं वैदिक यज्ञ का अयोजन

स्थापना दिवस: योग शिविर एवं वैदिक यज्ञ का अयोजन

भारत स्वाभिमान न्यास व दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का स्थापना दिवस मनाया कटक (ओडिशा)। भारत स्वाभिमान न्यास एवं दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का स्थापना दिवस अखिल भारतीय स्तर पर मनाया गया। इस संदर्भ में कटक जिला भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से जगतपुर स्थित बटमहादेव मंदिर परिसर में योग शिविर एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। कटक जिला भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी भाई सुनील के संयोजन में आयोजित इस योग शिविर का संचालन योग शिक्षक भरत एवं वैदिक यज्ञ का संचालन योग शिक्षक आशीष ने किया। इस…

भारत स्वाभिमान न्यास व दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का स्थापना दिवस मनाया

कटक (ओडिशा)। भारत स्वाभिमान न्यास एवं दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का स्थापना दिवस अखिल भारतीय स्तर पर मनाया गया। इस संदर्भ में कटक जिला भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से जगतपुर स्थित बटमहादेव मंदिर परिसर में योग शिविर एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। कटक जिला भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी भाई सुनील के संयोजन में आयोजित इस योग शिविर का संचालन योग शिक्षक भरत एवं वैदिक यज्ञ का संचालन योग शिक्षक आशीष ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक भाई किशोर ने कहा कि वैदिक यज्ञ के अनुष्ठान के माध्यम से वातावरण की शुद्धि होती है तथा योग का अनुष्ठान करने से साधक भी शारीरिक एवं आंतरिक शुद्धि होती है। इस अवसर पर पतंजलि किसान सेवा समिति के प्रभारी भाई निमाईं, युवा भारत के जिला प्रभारी भाई अच्युत जी, कोषाध्यक्ष भाई शिशिर जी, योग प्रचारक भाई अमित जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भारत स्वाभिमान न्यास के दसवें एवं दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के 24वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल करने में योग शिक्षक बिमल, विद्याधर, बंशीधर, बंदिता, डाॅ. अनादि, इंद्रजीत, किशोर ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 -साभारः दैनिक सन्मार्ग’

* वैदिक यज्ञ के अनुष्ठान के माध्यम से वातावरण की शुद्धि होती है।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज