मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है : स्वामी जी महाराज

मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है : स्वामी जी महाराज

विजयी तिलक : मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है : स्वामी जी महाराज जयपुर (17 अप्रैल, 2019)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। वह जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 2019 में एक बार फिर से मोदी जी को आशीर्वाद देना है और उनके हाथों में देश सुरक्षित है। उनके हाथों में जवानों का भविष्य सुरक्षित है। किसानों के…

विजयी तिलक : मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है : स्वामी जी महाराज

जयपुर (17 अप्रैल, 2019)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। वह जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, 2019 में एक बार फिर से मोदी जी को आशीर्वाद देना है और उनके हाथों में देश सुरक्षित है। उनके हाथों में जवानों का भविष्य सुरक्षित है। किसानों के खेत खलिहान सुरक्षित है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य की सुरक्षा है। माँ बेटियों की इज्जत की सुरक्षा है। सुरक्षा मात्र देश की सीमाओं की नहीं पूरे देश की सुरक्षा की गारंटी कोई दे सकता है तो वह मोदी ही है। उन्होंने कहा, यह कोई व्यक्ति की बात नहीं। हमने व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की उपासना की है। चित्र नहीं चरित्र की उपासना की है। इस अवसर पर श्रद्धेय स्वामी जी महाराज ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रशंसा की। वहीं राज्यवर्धन ने सभा में कहा कि 2019 का लोक सभा चुनाव पांच साल से मोदी सरकार द्वारा कराये गये कार्यों और उससे पहले के 50 साल के कराये गये काम के बीच लड़ाई है।

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद
स शनैर्हितमादद्यादहितं च शनैस्त्यजेत्।     हितकर पदार्थों को सात्म्य करने के लिए धीरे-धीरे उनका सेवन आरम्भ करना चाहिए तथा अहितकर पदार्थों...
अयोध्या में भगवान श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
ऐतिहासिक अवसर : भारतीय संन्यासी की मोम की प्रतिकृति बनेगी मैडम तुसाद की शोभा
पतंजलि योगपीठ में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम
भारत में पहली बार पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में कोविड के नये वैरिएंट आमीक्रोन JN-1 के स्पाइक प्रोटीन पर होगा अनुसंधान
आयुर्वेद अमृत
लिवर रोगों में गिलोय की उपयोगिता को अब यू.के. ने भी माना