सम्मानित : श्रद्धेय स्वामी जी महाराज के शिष्य डाॅ. जयदीप आर्य जी को योग परिषद् की जिम्मेदारी।

सम्मानित : श्रद्धेय स्वामी जी महाराज के शिष्य डाॅ. जयदीप आर्य जी को योग परिषद् की जिम्मेदारी।

देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कामन योग प्रोटोकाल का गठन किया । चंडीगढ़। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज के मुख्य शिष्य डाॅ. जयदीप आर्य जी योग परिषद हरियाणा के चेयरमैन होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले राज्य सरकार ने इस परिषद का गठन किया है, जो प्रदेश में योग गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम करेगी।              डाॅ. जयदीप आर्य जी मूल रूप से करनाल के प्रेमनगर के रहने वाले हैं। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले योग सर्टिफिकेसन…

देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कामन योग प्रोटोकाल का गठन किया ।

चंडीगढ़। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज के मुख्य शिष्य डाॅ. जयदीप आर्य जी योग परिषद हरियाणा के चेयरमैन होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले राज्य सरकार ने इस परिषद का गठन किया है, जो प्रदेश में योग गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम करेगी।

             डाॅ. जयदीप आर्य जी मूल रूप से करनाल के प्रेमनगर के रहने वाले हैं। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले योग सर्टिफिकेसन बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य डाॅ.जयदीप आर्य जी पिछले 15 साल से श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज के साथ योग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सेवा दे रहे हैं। डाॅ. जयदीप आर्य जी आयुष मंत्रालय द्वारा गठित उस अंतर मंत्रालय समिति के सदस्य भी हैं, जिसने देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कामन योगा प्रोटोकाल का गठन किया है। योग पर शोध से जुड़े उनके दो रिसर्च पेपर इंटरनेशनल जनरल में प्रकाशित हो चुके हैं। राज्य के आयुष मंत्री श्री अनिल विज जी की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से डाॅ. जयदीप आर्य जी की नियुक्ति के आदेश जारी हुए। डाॅ. जयदीप आर्य जी ने इस जिम्मेदारी के लिए श्रद्धेय स्वामी जी महाराज, पूज्य आचार्य श्री, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी और आयुष मंत्री श्री अनिल विज जी का आभार जताया है।             -साभारः जागरण’

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज