21 जून, 2019 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस राँची, झारखण्ड

योग दिवस : 21 जून, 2019 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस राँची, झारखण्ड                      दिनांक 08.06.2019 को प्रातः दैनिक समाचार पत्रों में मोटो अक्षरों में लिखा था भारत के प्रधानमंत्री झारखण्ड की राजधानी रांची में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनायेंगे। इससे झारखण्ड के योगी, अध्यात्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकत्र्ताओं ने गौरव अनुभव किया कि झारखण्ड को चुना गया। लेकिन पतंजलि सहित पांचो संगठन के कार्यकत्र्ताओं की विशेष कत्र्तव्यबोध की अनुभूति होने लगी। इधर मुख्यालय को सुचना प्रेषित हुई दूसरी तरफ रांची उपायुक्त महोदय की…

योग दिवस : 21 जून, 2019 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस राँची, झारखण्ड 

                    दिनांक 08.06.2019 को प्रातः दैनिक समाचार पत्रों में मोटो अक्षरों में लिखा था भारत के प्रधानमंत्री झारखण्ड की राजधानी रांची में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनायेंगे। इससे झारखण्ड के योगी, अध्यात्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकत्र्ताओं ने गौरव अनुभव किया कि झारखण्ड को चुना गया। लेकिन पतंजलि सहित पांचो संगठन के कार्यकत्र्ताओं की विशेष कत्र्तव्यबोध की अनुभूति होने लगी। इधर मुख्यालय को सुचना प्रेषित हुई दूसरी तरफ रांची उपायुक्त महोदय की तैयारी हेतु दिनांक 10.06.2019 को पत्र अनुसार रांची समाहरणालय सभागार में रांची के सभी समाजिक, अध्यात्मिक संगठन एवं अलग-अलग सरकारी सेवाओं के पदाधिकारी की विशेष बैठक 11 बजे दिन से प्रारंभ हुई। जिला प्रभारी गोपाल घोष जी, पतंजलि योग समिति के कृष्णा कुमार महतो, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राम जीवन जी, पतंजलि जिला समिति के प्रभारी सनातन बीसी जी इत्यादि लोगों ने बैठक में भागीदारी की। जिला प्रशासन की ओर से समन्वय के लिए एक समिति बनायी गयी। आयुष विभाग ने घोषणा की, कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जिसमें प्रधानमंत्री जी खुद भाग करेंगे। प्रभात तारा मैदान धुर्वा में आयोजित की जाएगी। समन्वय बैठक में पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार, प्रजापति ब्रह्म कुमारी, आर्ट आॅफ लिविंग, मुंगेर योग स्कूल इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी से राय मांगी गयी और योग अभ्यासी ज्यादा से ज्यादा जमा हो सकें। इसके लिए विभिन्न संगठनों से प्रतिभागियों की संख्या मांगी गयी। मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है की सभागार में उपस्थित दर्जनों संगठनों ने जो संख्या बताई उन सभी से ज्यादा पतंजलि योग समिति को लक्ष्य दिया गया। यह तय किया गया की सभा स्थल पर योग साधक, भाई-बहनों को लाने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से बसें उपलब्ध करायी जाएगी और सभा स्थल पर एक रूपता के लिए सभी को एक टी-शर्ट एवं योग करने के लिए योग मैट भी उपलब्ध करायी जाएगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण हेतु एक फार्म भी उपलब्ध कराया गया ताकि उनका पंजीकरण एवं प्रवेश पत्र बन सकें।
              12 जून को प्रातः संगठनात्मक कार्य को सफल बनाने में अनुभवी दक्ष मुख्य केंद्रीय प्रभारी श्री राकेश कुमार जी का आगमन रांची में हुआ। 11 बजे पूर्वांहन संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी। रांची के जिला कार्यालय पतंजलि चिकित्सालय में मुख्य केंद्रीय प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक शुरू की गयी। इस बैठक में वरिष्ठ राज्य प्रभारी बिहार झारखण्ड भाई अजीत जी वरिष्ठ महिला राज्य प्रभारी बहन सुधा जी, झारखण्ड, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राम जीवन जी, किसान राज्य प्रभारी करम कोइरी जी, रांची के पांचों संगठन के प्रभारी सभी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं झारखण्ड के सभी श्रेष्ठ कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। माननीय मुख्य केंद्रीय प्रभारी जी ने कार्यक्रम के सफलता हेतु बिन्दुवार चर्चा करते हुए पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसों के अनुभव को साझा किया। तैयारी प्रारंभ हो गयी देखते-देखते जिला कार्यालय एवं पतंजलि आचार्यकुलम् में कार्यकत्र्ताओं का जमावारा प्रारंभ हो गया। आचार्यकुलम् की ओर से पूज्य स्वामी दिव्यदेव जी व पूज्य स्वामी नकुल देव जी ने खूब सहयोग किया। कार्यकत्र्ताओं को रहने में और भोजन में कोई कठिनाई ना हो इसके लिए पूरी तरह कमर कस ली थी।
               माननीय मुख्य केंद्रीय प्रभारी, भाई छवि विरवानी जी, वरिष्ठ राज्य प्रभारी अजीत जी, महिला राज्य प्रभारी बहन सुधा जी एवं भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राम जीवन जी ने कार्यक्रम स्थल की अवालोकन हेतु प्रभात तारा मैदान धुर्वा पहुंचे। योग दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थी, मैदान को सजाया जा रहा था। मैदान के एक कोने में भगवान जगन्नाथ के विशाल मंदिर से सुसज्जित हो रहा था। दूसरे तरफ दमकता हुआ झारखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन का स्टेडियम दिख रहा था। वैसे भी रांची को प्राकृतिक सुन्दरता के अलावा झरनों का नगर कहा जाता है। जिसकी झलक गर्मी होते हुए भी उसका एहसास पूरे कार्यक्रम पर कही भी नहीं दिखा और इंद्र की असीम कृपा बनी रही। 13 जून को माननीय राज्यपाल महोदया के आवास राजभवन रांची पर योग प्रोटोकाल का पुर्वाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मोरारजी देसाई योग संस्थान दिल्ली के बसवा रेड्डी ने की। जिसमें पतंजलि के सभी कार्यकत्र्ताओं की भूमिका अहम् रही।
दूसरे तरफ कार्यकत्र्ताओं द्वारा फार्म भरकर कार्यालय आने लगे जिसमें स्थानीय स्तर पर रांची, खूँटी, रामगढ की सर्वाधिक भूमिका रही। फाॅर्म कंप्यूटर पर एंट्री की जाने लगीं, प्रत्येक 50 व्यक्तियों पर एक बस प्रभारी एक सह प्रभारी बनाये गयें। उनकी बैठक होने लगी आने वाले एक-एक प्रतिभागियों से संवाद होने लगा। कुल मिलाकर आठ बैठक हुई। 16 जून को डी.सी. कार्यालय के सभागार में पुनः सभी समाजिक एवं अध्यात्मिक संगठनों की बैठक प्रारंभ हुई। मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश कुमार जी द्वारा लखनऊ, देहरादून, दिल्ली के अनुभव बताये गयें। बैठक में जिन-जिन संगठनों को लक्ष्य दिया गया था सभी ने समय कम होने का हवाला देते हुए उपस्थिति पर अनेक तरह के प्रश्न आने लगे। मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पतंजलि को जो संख्या दी गयी थी उसे बेखूबी अपने कर्तव्यों को पूर्ण रूपेण जिम्मेवारी पूर्ण करते हुए न केवल निर्धारित लक्ष्य से 25 प्रतिशत ज्यादा लोगों से फाॅर्म भरवाए गये और मैदान में योग दिवस के दिन उपस्थिति दर्ज किये।
17 जून को माननीय मुख्य केंद्रीय प्रभारी रोहतक में जहां स्वयं भारत के गृह मंत्री एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी रोहतक में भागीदारी कर रहे थे। उनके सफल आयोजन हेतु रांची से प्रस्थान कर गए। मुख्य केंद्रीय प्रभारी जी के जाने के बाद उनके सहयोगी युवा संन्यासी पूज्य स्वामी तीर्थदेव जी हरिद्वार केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी का रांची आगमन हुआ। उसके बाद कार्यक्रम का संचालन पूज्य स्वामी तीर्थदेव जी, वरिष्ठ राज्य प्रभारी अजीत जी, वरिष्ठ महिला राज्य प्रभारी सुधा जी व राज्य प्रभारी रामजीवन जी ने किया। फाॅर्म नियमित आने लगे, डी.सी. कार्यालय को जमा करा दी गयी। पूर्व में यह बताया गया था की 18 जून 2019 को टी-शर्ट और प्रवेश एवं निर्धारित स्थल के लिए बस उपलब्ध करा दी जाएगी। यहाँ से कार्यक्रम में प्रशासनिक शिथिलता महसूस हुए। 19 की सुबह सरकार द्वारा प्रभात तारा मैदान में प्रोटोकाॅल अभ्यास के लिए बुलाया गया। इस अभ्यास में सबसे ज्यादा और सबसे नियमित योग हमारे पतंजलि की तरफ से हुआ। पूरे दिन भर कार्यकत्र्ता यह सोच में थे किस तरह लोगों को समझाया जाये। अगले दिन सुबह से लोगों के आने की शुरुआत हो गयी। कार्यकर्ताओं में परिश्रम उपरांत निराशा झलकने लगी। लेकिन धन्यवाद देता हूँ रांची के कार्यकर्ताओं को जिनमें श्री रासबिहारी जी सह-राज्य प्रभारी लाला लक्ष्मीलाल जी राज्य कोषाध्यक्ष, ईश्वरचन्द जी राज्य मिडिया प्रभारी, संजय सिंह जी वरिष्ठ राज्यकार्यकारिणी सदस्य, बहन रंजना जी राज्य कार्यकारिणी सदस्या, गोपाल घोष जी जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान, सनातन जी जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति, कृष्ण कुमार जी जिला प्रभारी पतंजलि किसान समिति, रणधीर जी जिला प्रभारी युवा भारत, बहन सपना झा महिला जिला प्रभारी, एस.के. मजुमदार जी, बहन सुभद्रा जी, बहन चैताली जी, रणधीर जी, एन.के. सिंह जी, महावीर जी, अविनास जी, सुमन कुमार जी, सतीश कुमार राज्य कार्यालय प्रभारी रांची, अमित कुमार राज्य कार्यालय प्रभारी बिहार, राजेन्द्र जी, जन्मेजय जी, मुकेश जी, मनोज जी, बहन चित्रा जी, बहन कृष्णा जी, आनन्द रंजन जी, बहन बबिता जी, प्रहलाद जी, मृत्युन्जय जी, जी.सी. नाहटा जी, राजनाथ जी, रामदेव प्रसाद जी, डिल्लो साव, महेन्द्र जी, पिरजु जी, आशीष जी तथा रामगढ़ से श्री किस्टोे जी, बिहारी कुमार जी, बहन सुष्मा कुमारी, बहन पूलनाम कुमारी जी, बहन निर्मला जी, बहन सुप्रिया जी, बहन सीमा जी, जुगल प्रसाद जी, प्रमोद जी, वासुदेव जी, विनोद कुमार जी, रजनीकांत राठौर जी, व खूँटी से कर्मठ कार्यकत्र्ता श्री योगेश जी, रोहित जी, सीमा सिंह जी, सुबोध जी, उपेन्द्र जी, उमेश जी, बहन शकुन्तला जी, बहन आंचल जी, मदन जी, बहन गोरा देवी जी व बहन गायत्री देवी जी तथा बिहार से आये युवा प्रभारी श्री सुनील स्वाभिमानी जी, श्री अशोक जी, श्री जयशंकर जी, श्री पप्पू जी, श्री चन्द्रशेखर जी व हरिद्वार से आये सेवाव्रती भाई बिजेन्द्र जी, महेन्द्र जी, जयशंकर जी, प्रवीण जी, मुकेश जी, हनुदेव जी, तथा टाइपिस्ट श्री मधुकर जी व श्री सोहन लाल तथा बस प्रभारी व सह-बस प्रभारी व सक्रिय कार्यकत्र्ता जिन्होंने धैर्य का परिचय दिया। हमारी रांची की सपना झा एवं मनोज जी ने भी पुरा पुरुषार्थ किया। 20 जून को अंततः डीसी से व्यक्तिगत बिंदुवार चर्चा की गयी और उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश किया और 2 बजे रात तक 123 बसें और 6000 टी-शर्ट मात्र 3 घंटे में यथोचित स्थान एवं सदस्यों तक पंहुचा दिया गया। 21 तारीख प्रातः 3.30 बजे सबसे पहले मैदान में पतंजलि के कार्यकर्ता पहुचें और पतंजलि द्वारा पूरे मैदान को योगमय कर दिया गया और मुख्य मंच से मोरारजी देसाई संस्थान के साथ-साथ पतंजलि रांची का कार्यकर्ता अमित जी ने प्रोटोकाॅल का अभ्यास करवाया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन उत्साह ज्यादा विश्वास कम दिख रहा था। प्रकृति ने खूब साथ दिया कभी धुप कभी छाँव हो रहा था। परम पूज्य स्वामी जी महाराज के तप से योग को विश्व तक पहुंचाया और जिनके कुशल नेतृत्व से योग बैधता प्रदान हुआ। ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन ठीक 6.15 में प्रभात तारा मैदान धुर्वा में हुआ। मानो प्रकृति ने पुष्प के बदले अमृत छिरक कर लगभग 40,000 योगी भाई-बहनों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं आयुष मंत्री, भारत सरकार ने संबोधित किया एवं देश के प्रहरियों के साथ मिलकर मोदी जी ने योगाभ्यास किया।
                           आयुष मंत्री श्रीपद् नायक जी व मोरारजी देसाई संस्थान के बसवा रेड्डी जी ने अंत में पतंजलि के कार्यकर्ताओं के साथ फोटोग्राफी की एवं शुभकामना दिया। इस प्रकार प.पू. स्वामी जी के आशीर्वाद और मुख्य केंद्रीय प्रभारी जी के निर्देशानुसार एवं कार्यकत्र्ताओं के परम पुरुषार्थ के बीच पांचवा योग दिवस सम्पन्न हुआ।

Tags:

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद
स शनैर्हितमादद्यादहितं च शनैस्त्यजेत्।     हितकर पदार्थों को सात्म्य करने के लिए धीरे-धीरे उनका सेवन आरम्भ करना चाहिए तथा अहितकर पदार्थों...
अयोध्या में भगवान श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
ऐतिहासिक अवसर : भारतीय संन्यासी की मोम की प्रतिकृति बनेगी मैडम तुसाद की शोभा
पतंजलि योगपीठ में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम
भारत में पहली बार पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में कोविड के नये वैरिएंट आमीक्रोन JN-1 के स्पाइक प्रोटीन पर होगा अनुसंधान
आयुर्वेद अमृत
लिवर रोगों में गिलोय की उपयोगिता को अब यू.के. ने भी माना