योग आज राष्ट्र व युग धर्म बन गया है: साध्वी देवप्रिया

पतंजलि विवि व W - 20 के प्रांतीय महिला महासम्मेलन में जुटी भीड़, नारी की सबसे बड़ी शक्ति है त्याग और क्षमा विषय पर चर्चा ।

योग आज राष्ट्र व युग धर्म बन गया है: साध्वी देवप्रिया

     जोड़ापोखर झारखण्ड। डिगवाडीए फुटबाॅल मैदान में पतंजलि विश्वविद्यालय एवं डब्ल्यू-20 के संयुक्त तत्वावधान में प्रांतीय महिला महासम्मेलन हुआ। महासम्मेलन में नारी की सबसे बड़ी शक्ति है त्याग और क्षमा विषय पर चर्चा की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला जिला प्रभारी प्रीति सिन्हा, मुख्यातिथि राष्ट्रीय प्रभारी पूज्या आचार्या डाॅ. साध्वी देवप्रिया जी (महिला मुख्य केन्द्रीय प्रभारी) ने किया। जबकि संचालन महिला प्रदेश प्रभारी बहन सुधा जी ने किया। उन्होंने कहा कि योग आज राष्ट्रधर्म बन गया है। इस कलियुग में भी 90प्रतिशत लोग योग को अच्छा मानते हैं। अभी ऐसे लोग भी है, जो कार्य (सेवा) करके भी नाम की चिंता नहीं करते। मानव कल्याण के लिए उसे भूल जाते हैं। ऐसे लोगों के बल पर ही योग दिन दोगुना, रात चैगुना बढ़ रहा है। यह अभियान 5 प्रतिशत आपके दान और 95 प्रतिशत आपके सहयोग से चलता है। इस कार्य में महिलाएं अपना योगदान मणिमुकुट के रूप में करती है।
     सम्मेलन में परम पूज्य स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी को प्राप्त हुआ। ऑनलाइन उद्बोधन में परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि माँ के रूप में एक स्त्री किसी भी घर का सौभाग्य होती है। महिला शक्ति को देवी स्वरूप बताते हुए इसके लिए सर्वोपरि गौरव का आह्वान किया।
     सम्मेलन में स्वागत भाषण में मुख्यातिथि ने टाटा के महाप्रबंधक श्री संजय राजोरिया, महिला राज्य प्रभारी बहन सुधा जी, स्वामी दिव्यदेव जी, समाजसेवी अनीता डोकानिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार जी, अनुराग, राज्य प्रभारी भाई रामजीवन जी, योगासन फेडरेशन से भाई संजय जी, किसान राज्य प्रभारी श्री करम कोयरी, बहन ममता, चंदना, मनोरमा जी ने कार्यक्रम में भाग लिया ।

Related Posts

Advertisement

Latest News

कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
      कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, इसे दुनिया का सबसे बड़ा
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज
भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प युवाओं को लेना है : आचार्य श्री