तहसील ग्राउंड में एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का हुआ आयोजन

योग ही ऐसी शक्ति है, जिससे हम अपने जीवन को अच्छा बना सकते हैं: स्वामी परमार्थदेव

 तहसील ग्राउंड में एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का हुआ आयोजन

    दमोह (मध्य प्रदेश)। शहर के तहसील ग्राउंड में पतंजलि योग समिति द्वारा एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर लगाया गया। प्रातः 5 से 7 तक लगे इस योग शिविर में स्वामी डाॅ. परमार्थदेव जी (मुख्य केन्द्रीय प्रभारी, भारत स्वाभिमान) द्वारा इंटीग्रेटेड योग के बारे में जानकारी दी गई। इस बीच उन्होंने निरोग होने के गुण सिखाए।
     शिविर में योग प्राणायाम आसन, प्रत्याहार समाधि, ध्यान-साधना करने के गुर सिखाए गए। जटशंकर स्थित मानस भवन में प्रेस-वार्ता में स्वामी परमार्थदेव जी ने कहा कि योग ही ऐसी शक्ति है, जिससे हम अपने जीवन एवं जगत को अच्छा बना सकते हैं। आज पूरी दुनिया भारत की ऋषि परम्परा एवं योग को मानती है। आज बड़े-से-बड़ा वैज्ञानिक एवं चिकित्सक भी योग के प्रभाव को मान रहे है और वह भी उसे आत्मसात कर रहे हैं।
       उन्होंने कहा कि हर घर में कोई-न-कोई व्यक्ति किसी-न-किसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित है। बड़ों के अलावा छोटे-छोटे बच्चे भी हार्टअटैक, हेपेटाइटिस जैसी गम्भीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे एक ही कारण है कि आज हमारा खान-पान बदल गया है। हर चीज मिलावटी है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए परम पूज्य स्वामी जी महाराज द्वारा वर्तमान में इंटीग्रेटेड योग के बारे में बताया जा रहा है। इसके माध्यम से गम्भीर से गम्भीर बीमारियां ठीक हो रहीं हैं। लाखों लोग बिना इलाज कराए स्वस्थ्य हो चुके हैं। इसलिए सभी लोगों को योग को अपनाना जरूरी है। इस दौरान मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य भारत सिंह, बहन पुष्पांजलि  जी, अनिल सेन, लखन, मुन्नीलाल, के.के. परोहा, दीपक राजपूत, रसीद, छिदामी प्रसाद राठौर आदि मौजूद थे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज