देवभूमि का दर्शन :  पूज्य आचार्य जी महाराज ने किया अनाम, अनारोहित दो हिमशिखरों का आरोहण

आचार्य श्री द्वारा कैलाश शिखर व नंदी शिखर के रूप में किया नामकरण

देवभूमि का दर्शन :  पूज्य आचार्य जी महाराज ने किया अनाम, अनारोहित दो हिमशिखरों का आरोहण

    हरिद्वार। उत्तराखण्ड को यूँ ही देवभूमि नहीं कहते, जब किसी को ऊँ कैलाश के दर्शन के साथ में नंदी के भी दर्शन हो जाएँ तो वह सहसा कह उठेंगे, असंभव! अद्भुत! अकल्पनीय! कुछ ऐसे ही पतंजलि योगपीठ के महामंत्री प.पू.आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के भी भाव थे जब अनाम, अनारोहित शिखर के आरोहण के लिए परम पूज्य आचार्य जी महाराज श्रीकंठ पर्वत व हर्षिल हार्न पीक-2 के मध्य में स्थित हिमशिखर पहुँचे, जिनकी ऊंचाई लगभग 17500 फुट होगी। वे उसे अपलक निहारते रह गए। वहां साक्षात ऊँ का दर्शन हो रहा था, वहाँ ऊँ शिखर की आकृति के साथ ही साक्षात कैलाश का भी दर्शन हो रहा था जिससे अनाम, अनारोहित हिमशिखर के आरोहण कि प.पू.आचार्य जी महाराज की उत्कंठा, ऊर्जा उत्साह से कई गुनी भर गई। इतना ही नहीं उनके अचरज की तब सीमा ही नहीं रही जब उसके सम्मुख नंदी की आकृति का हिमशिखर भी साक्षात विद्यमान दिखाई दिया जिसकी ऊंचाई लगभग 16,500 फुट थी।
     नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (छप्डै) के प्रिंसिपल कर्नल भदौरिया व पतंजलि की टीम के साथ आचार्य जी ने यह तय किया कि दो अलग-अलग दल ऊँ पर्वत व नंदी पर्वत का आरोहण करेंगी। पतंजलि परिवार को गर्व है कि परम पूज्य आचार्य जी महाराज के नेतृत्व में पतंजलि ने न केवल सफलता पूर्ण अनाम, अनारोहित दो हिमशिखरों का आरोहण किया अपितु प्रभु कृपा से उन्हें देवात्म हिमालय में साक्षात कैलाश व नंदी के दर्शन एक साथ करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। इसलिए आचार्य जी ने उन अनाम अनारोहित शिखरों के नाम कैलाश शिखर व नंदी शिखर रखा।
     इस अवसर पर आचार्य जी ने कहा कि यह हमारे उत्तराखंड की देवभूमि तथा देव संस्कृति को विश्वव्यापी बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा और लोगों की आध्यात्मिक चेतना की जागृति के लिए यह नूतन मार्ग प्रशस्त करेगा। पर्वतारोहण की टीम में मुख्य रूप से आचार्य जी के साथ डा. राजेश मिश्र, डा. भास्कर जोशी, सूरज व लोकेश पंवार थे। वहीं नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (छप्डै) की ओर से कर्नल भदौरिया, सौरव रौतेला, गिरीश रणकोटी, रविंद्र सिंह, गोविंद राम, अनूप पंवार आदि सम्मिलित रहे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद आयुर्वेद में वर्णित अजीर्ण का स्वरूप, कारण व भेद
स शनैर्हितमादद्यादहितं च शनैस्त्यजेत्।     हितकर पदार्थों को सात्म्य करने के लिए धीरे-धीरे उनका सेवन आरम्भ करना चाहिए तथा अहितकर पदार्थों...
अयोध्या में भगवान श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
ऐतिहासिक अवसर : भारतीय संन्यासी की मोम की प्रतिकृति बनेगी मैडम तुसाद की शोभा
पतंजलि योगपीठ में 75वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम
भारत में पहली बार पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में कोविड के नये वैरिएंट आमीक्रोन JN-1 के स्पाइक प्रोटीन पर होगा अनुसंधान
आयुर्वेद अमृत
लिवर रोगों में गिलोय की उपयोगिता को अब यू.के. ने भी माना