कार्यकर्ता बैठक :  आयुर्वेद व नेचुरोपैथी से संभव है असाध्य रोगों का निदान

योग, प्राणायाम के वैज्ञानिक पक्ष के साथ योग जीवन को रूपांतरित करने हेतु चर्चा

कार्यकर्ता बैठक :  आयुर्वेद व नेचुरोपैथी से संभव है असाध्य रोगों का निदान

जालंधर (पंजाब)। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान संस्था की तरफ से श्रीराम हाॅल, श्री देवी तालाब मंदिर में योग विज्ञान व चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से आदरणीय श्री राकेश कुमार जी (मुख्य केन्द्रीय प्रभारी) विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने योग, प्राणायाम के वैज्ञानिक पक्ष के साथ योग से जीवन को रूपांतरित करने के बारे में विस्तार के साथ बताया। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी के माध्यम से असाध्य रोगों का निदान संभव है। शिविर के दौरान उन्होंने योग आसनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। इस मौके पर विशेष रूप से शामिल हुए श्रीदेवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि योग के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग किया जा रहा है। इस दौरान सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य प्रभारी लक्ष्मीदत्त जी, राजेन्दर शिंगारी जी, लखविंदर जी, संजीव जी, किरण जी, सुधीर, अजय, बहन अनीता जी एवं अनेक कार्यकर्ता भाई-बहन उपस्थित रहे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज