विद्यार्थियों को षिक्षा में अध्यात्म से ही ज्ञान संभव

75 सूर्य नमस्कार  :  विश्व को योग के माध्यम से स्वस्थ बनाने का कार्य भारत ही पूरा करेगा

विद्यार्थियों को षिक्षा में अध्यात्म से ही ज्ञान संभव

   गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग द्वारा पंचकूला (हरियाणा) से शुरू किया गया 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान का समापन हो गया। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 15 हजार से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किए। युवाओं और विद्यार्थियों के जोश व जज्बे ने दिखा दिया कि आने वाला समय भारत का है और पूरे विश्व को योग के माध्यम से स्वस्थ बनाने के संकल्प को भी भारत ही पूरा करेगा।
      कार्यक्रम अध्यक्ष योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि पूरी दुनिया को रोग मुक्त करना है तो भारत नेतृत्व करेगा। यह रास्ता योग से होकर चल रहा है। गलत खानपान के चलते विश्व में लोगों को बीमारियों ने घेर लिया है। प्राचीन समय से ही भारत का खानपान हमेशा पौष्टिक आहार वाला होता है। हमारे लोग पौष्टिक आहार खाने के साथ-साथ योग करते थे। उन्होंने समारोह में युवाओं और विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की सभी प्रक्रियाओं का अभ्यास करवाया। हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डाॅ. जयदीप आर्य जी ने कहा कि 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान में साढ़े सात करोड़ लोगों ने अपनी आहुति डालकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। 
स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प:
     योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने विद्यार्थियों और युवाओं को देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प करवाया। ऐसा करने से हमारा भारत देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ऐसे काम करने का संकल्प करवाया जिससे हमारे देश को विश्व में अलग पहचान मिले। इसके साथ उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इतनी सक्षम बने कि देश में 70% राजनीति, संविधानिक, सेना और दूसरे विभागों के प्रमुख पदों पर उनकी हिस्सेदारी हो।
 युवाओं से वेदों का रास्ता अपनाने का किया आह्वान:
   पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की पूज्या साध्वी डाॅ. देवप्रिया जी (महिला मुख्य केन्द्रीय प्रभारी) ने कहा कि हम योग से हर चीज को प्राप्त कर सकते है। दिमाग शरीर को अपने नियंत्रण में रखता है तो योग हमारी सांसों को नियंत्रण में रखता है। युवाओं से वेदों का रास्ता अपनाने का आह्वान किया।
        इस समरोह में घर-घर तक योग पहुंचाने का संकल्प लिया गया। समारोह में राज्य के कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल जी मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने कहा कि भारत की भूमि ऋषि मुनियों की है। हमारे ऋषि मुनियों और पूर्वजों के तप व तपस्या का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व देश की संस्कृति को आत्म सम्मान् दे रहा है। प्राचीन समय से ही भारत का हर नागरिक स्वस्थ रहने के लिए योग करता था। वर्तमान समय में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज योग के माध्यम से पूरे विश्व को भारत की संस्कृति से परिचित करवा रहे है।
       हरियाणा सरकार भी योग को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रही है। हरियाणा में योग विषय को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है। भारत की संस्कृति में इतनी शक्ति है कि आज भारत की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, शिक्षा व मेहनत के बल पर पूरे विश्व का नेतृत्व कर रही है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने भी योग किया। मौके पर बहन कमला, योग आयोग के रजिस्ट्रार डाॅ. हरीशचन्द्र, आदरणीय श्री राकेश कुमार जी (मुख्य केन्द्रीय प्रभारी), पूज्या साध्वी डाॅ. देवप्रिया जी (महिला मुख्य केन्द्रीय प्रभारी), डाॅ. कुलदीप, प्रोजेक्ट निदेशक प्रियंका, कुलपति, प्रो.सुदेश, सरिता, नीलम सहित योग से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज