धर्मनगरी में सर्वधर्म सम्मेलन से दिल्ली सर्वधर्म संसद का षंखनाद

महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह में पहुंचे सभी धर्मों के गुरु और संत

धर्मनगरी में सर्वधर्म सम्मेलन से दिल्ली सर्वधर्म संसद का षंखनाद

   कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। धर्मनगरी की धरती के पवित्र तीर्थ तट पर महर्षि दयानन्द सरस्वती की द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित सर्वधर्म सम्मेलन में सर्वधर्म संसद का शंखनाद हो गया। सर्वधर्म सम्मेलन में सभी धर्म के गुरुओं और संतों ने राजनीति की राजधानी दिल्ली में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज की अध्यक्षता में सर्वधर्म संसद करने की बात पर मुहर लगा दी। इस सर्वधर्म संसद में तमाम धर्म गुरुओं को एक ही झण्डें के नीचे लाने का संकल्प लिया गया। सभी धर्म गुरुओं के अनुमोदन को परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने भी सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि एक दूसरे के खिलाफ हम बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ते मगर यह कातिलाना हमला अब बंद होना चाहिए और राष्ट्रीय एकता के स्वर गूंजने चाहिए।
दिल्ली में होने वाली सर्वधर्म संसद की अध्यक्षता परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज करें: विश्व सर्वधर्म संसद के अध्यक्ष सुशील महाराज ने कहा कि एक बार सम्पूर्णानन्द महाराज उनके आश्रम में आए और बोले कि भारत जातिपाति को लेकर जी रहा है। इस पर कुछ करना चाहिए। इसके चलते कुरुक्षेत्र में महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वितीय जन्म शताब्दी समारोह की शुभारम्भ पर एक सर्वधर्म सम्मेलन आयोजित करने की रूप रेखा तैयार की गई। इस पर महज पांच दिनों में ही सभी धर्म गुरुओं ने उनके अनुरोध को स्वीकार किया और वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में होने जा रही सर्वधर्म संसद पूज्य स्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में होनी चाहएि। मंच पर बैठे सभी धर्म गुरुओं ने इस पर मुहर लगा दी है।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज