अवैध धर्मांतरण वालों की मंषा सफल नहीं होगी : योगी जी
देश संविधान से चलेगा, लेकिन जीवन सनातन धर्म से चलेगा : पूज्य स्वामी जी महाराज
On
जलगांव (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित अखिल भारतीय हिन्दू गोर, बंजारा एवं लबाना समुदाय के कुम्भ कार्यक्रम में परम पूज्य स्वामी जी महाराज शामिल हुए उन्होंने 25 जनवरी से शुरू हुए कुम्भ कार्यक्रम में समापन समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने कहा कि हम सभी को सनातन धर्म पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म, दुनिया में मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। सनातन धर्म के साथ छेड़छाड़ करने का मतलब मानवता के साथ खिलवाड़ करना है। जो लोग अवैध धर्मांतरण के माध्यम से राष्ट्रान्तरण की कुत्सित मंशा के साथ भारत के अंदर कार्य करना चाहते हैं, उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने वाली।
वसुधैव कुटुंम्बकम् का उद्घोष सनातन धर्म ही कर सकता है: योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की तारीफ करते हुए कहा, हिन्दू धर्म कैसा होता है योगी आदित्यनाथ जैसा होता है। हिन्दू धर्म का मतलब राष्ट्र धर्म है। उन्होंने कहा कि, देश संविधान से चलेगा, लेकिन जीवन सनातन धर्म से चलेगा। हमारे दो संविधान हैं, एक है सनातन संविधान, दूसरा देश का विधान संविधान है। हम सनातन धर्म का झंडा देश में ही नहीं पूरी दुनिया में फैलाएंगे। सनातन धर्म यूनिवर्सल लाॅ है। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि योग को अपने जीवन में अपनाने के लिए दैनिक जीवन में योगाभ्यास को लाना अनिवार्य है साथ ही स्वदेशी के विस्तार हेतु विशेष रूप से अपनाने के लिए कहा।
Related Posts
Latest News
27 Feb 2025 16:22:44
ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज