बाबा बैद्यनाथ धाम : सनातन धर्म व योग से भारत बनेगा विष्व गुरु

देवघर बाबा बैद्यनाम धाम में षोडशोपचार विधि से की पूजा अर्चना

बाबा बैद्यनाथ धाम : सनातन धर्म व योग से भारत बनेगा विष्व गुरु

 देवघर (झारखण्ड)। परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज बाबा भोले के दरबार बैद्यनाथ पहुंचे। सभी भक्तगणों एवं अपने अनुयायियों के साथ उन्होंने बाबा का दर्शन किया। इसके बाद परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि देश में सम्बंध, सद्भावना, समरसता व सनातन धर्म की रक्षा जरूरी है। सनातन धर्म है तो सनातन सत्य है। सनातन धर्म सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व के कल्याण के लिए है। सनातन धर्म राष्ट्र धर्म नहीं युग धर्म हैं एक है देश का विधान जिसे हम अपना संविधान कहते हैं और एक है हमारा सांस्कृतिक विधान जिसको हम संनातन धर्म कहते हैं। सनातन धर्म है सांस्कृतिक विधान, सांस्कृतिक संविधान है। सनातन धर्म के मार्ग पर चलकर राष्ट्र की समृद्धि के लिए अगर देश के संविधान का पालन करें तो भारत बहुत ही प्रभावशाली बनेगा। देश व देशवासियों की समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से करते हैं। जानकारी हो कि गिरिडीह के मधुबन में कार्यक्रम में भाग लेकर पूज्य स्वामी जी महाराज बाबाधाम पहुंचे। यहां उनके अनुयायियों व जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। सबसे पहले उन्होंने बाबा भोले का दर्शन किया। मंदिर पहुंचने पर प्रशासनिक भवन में उन्हें पहले संकल्प कराया गया। बाबा के गर्भगृह में उन्हें प्रवेश कराया गया। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। पूज्य स्वामी जी महाराज के साथ श्री यशदेव शास्त्री जी, श्री एस.के.तिजारावाला जी (प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी), आदरणीय श्री राकेश कुमार जी (मुख्य केंद्रीय प्रभारी, पतंजलि योगपीठ) एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज