निःशुल्क योग शिविर : ऊँची सोच, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा से अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है

आचार्यकुलम् में योग प्रशिक्षण शिविर 1650 विद्यार्थी, 3500 अभिभावक शामिल हुए

निःशुल्क योग शिविर : ऊँची सोच, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा से अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है

  नामकुम (झारखण्ड)। नियमित योग शरीर को निरोग रखता है और बीमारियाँ दूर रहती है। अगर 100 वर्ष तक निरोगी बनकर जीना है तो योग को जीवन का अंग बनाएं। नामकुम स्थित आचार्यकुलम् विद्यालय प्रांगण में परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने यह व्यक्त किया। विद्यालय प्रांगण में प्रातः 4.30 बजे से भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 1650 छात्र-छात्राएं और 3500 अभिभावक भी मौजूद थे। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे-जैसे लोग योग और व्यायाम से दूर होते चले गए उन्हें कई तरह की बीमारियाँ जकड़ते चली गई। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और व्यायाम प्राणायाम बहुत जरूरी है। परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने अभिभावकों से आग्रह किया कि खुद भी शाकाहारी बने और बच्चों को भी शाकाहारी बनने की प्रेरणा दें। उन्होंने यह भी कहा कि ऊँची सोच, कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
  • भारतीय शिक्षा बोर्ड से अभिभा- वकों को कराया गया अवगत।
    भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री एन.पी.सिहं ने लोगों को भारतीय शिक्षा बोर्ड से परिचय कराते हुए कहा कि इसमें सभी विषयों की पढ़ाई होगी। 1835 में लाॅर्ड मैकाले ने भारतीय संस्कृति पर षड्यंत्र रचा था, इसलिए ऐसा समर्थ बोर्ड होना चाहिए, जिसमें सांस्कृतिक बोध की शिक्षा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति के समाधान के रूप में ही भारतीय शिक्षा बोर्ड स्वीकार किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें सभी शिक्षकों के आधार पर मूल्यांकन करने के बाद पतंजलि योगपीठ से स्पाॅन्सरिंग बाॅडी चयनित हुई है। इसमें 18 सदस्य हैं जिसमें 7 सदस्य भारत सरकार के हैं। 5 लोग एनसीईआरटी के हैं। यूजीसी के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के चेयरमैन भी शामिल है। संस्कृत अनिवार्य है और संस्कृत के कुछ प्रमुख पुस्तकों और साहित्य का समन्वय हो सके यही प्रयास है। आचार्यकुलम् के प्रबंधक स्वामी दिव्यदेव जी और प्राचार्या सुजाता जी ने परम पूज्य स्वामी जी महाराज का आभार व्यक्त किया। मौके पर पतंजलि योगपीठ के सदस्य व शिक्षक मौजूद थे।
 

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज