महिला महा सम्मेलन :  एक लाख साधकों के लिए बसाएंगे नगर

चैखुटिया में पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय महिला सम्मेलन में बोले योगर्षि

महिला महा सम्मेलन :  एक लाख साधकों के लिए बसाएंगे नगर

   चैखुटिया, अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड)। जिले में चैखुटिया में योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज की आगमन हुआ। उन्होंने महिला पतंजलि योग समिति के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस महिला महासम्मेलन में विभिन्न जिलों से महिला एवं पुरुष साधक भी पहुंचे। इस दौरान परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने एक लाख साधकों का अनूठा नगर बसाने की भी घोषणा की।  उनके जीवन का हर क्षण, उनका रोम-रोम और पूरी सम्पत्ति राष्ट्र की सम्पत्ति है। वह हर भारतीय के जीवन को वैभवशाली बनाना चाहते हैं और परम पूूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि वह योग के माध्यम से राष्ट्र एवं मानव सेवा में हाथ बंटाएंगे। इसी उद्देश्य से जल्द ही भारत व नेपाल का योग सम्मेलन कराने की भी उन्होंने बात कही।
   बाखली खेल मैदान में आयोजित पतजंलि योगपीठ के प्रांतीय महिला महा सम्मेलन में आयोजित में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि पहाड़ के जल, जंगल जमीन और जवानी को संवारने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है। मडुवा और बिच्छूघास से लेकर गोमूत्र तक को खरीदने का बीड़ा उठाया गया है।
     उन्होंने कहा कि योग रूपी परम धर्म, सेवा धर्म, मानव धर्म और राष्ट्र धर्म की पताका फहराते हुए सनातन धर्म के गौरव को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने को समय आ गया है।
     परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने अनुलोम, विलोम और कपालभाति आदि योग कराकर निरोग रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम को मुख्य केन्द्रीय महिला प्रभारी पूज्या साध्वी देवप्रिया जी, भारतीय शिक्षा बोर्ड पतंजलि के चेयरमैन श्री एन.पी. सिंह, मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश कुमार जी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन बहन सीमा जी और लीला जी ने किया।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज