गंगोत्री यात्रा :   पतंजलि का दल रक्तवन ग्लेषियर में औशधीय पौधे खोजने निकली पर्वतारोहियों की टोली

गंगोत्री यात्रा :   पतंजलि का दल रक्तवन ग्लेषियर में औशधीय पौधे खोजने निकली पर्वतारोहियों की टोली

   गंगोत्री (उत्तराखण्ड)। पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज गंगोत्री यात्रा पर रहे जिसमें प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी भी शामिल हुए। इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि बस मुझे तो तीन बातें कहनी हैं,जो अनामित, अरोहित पर्वत श्रृंखलाएं हैं उन पर मात्र चढ़ने का ही पराक्रम नहीं है, एक नये इतिहास गढ़ने का पराक्रम है कि उत्तराखण्ड विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक राजधानी बने। स्प्रिचुअल डेस्टिनेशन आॅफ वल्र्ड, पूरे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी यह उत्तराखण्ड बनेगा और वह इतिहास उत्तराखण्ड में लिखा जाना प्रारम्भ हो गया है और हेल्थ, टूरिज्म, आयुर्वेद टूरिज्म, रिलीजियम एण्ड स्प्रिचुअल टूरिज्म का भी विश्व का सबसे बड़ा केन्द्र यह उत्तरांचल बनेगा और इसमें पतंजलि की बड़ी भूमिका होगी।
     एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश इस सांस्कृतिक समृद्धि के साथ पूरे विश्व के स्वास्थ्य का अनुष्ठान उत्तराखण्ड से शुरू हो, और पूरा विश्व जैसा प्राचीनकाल मंे कहा करते थे, फिर से सारी दुनिया भारत के कदमों के पीछे चले और वह चलेगी, क्योंकि अब उत्तराखण्ड अपने यौवन पर है और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री जी वह तो युवा चेतना के शिखर हैं और हमें खुशी है कि वह हर रचनात्मक कार्य में स्वयं भागीदार होते हैं और इसलिए आज का यह अनुष्ठान पूज्य आचार्य जी महाराज हमारे कर्नल साहब सब मिल करके इसको आगे बढ़ा रहे थे, उन्हांेने मुख्यमंत्री जी को कहा तो कुछ कदम कुछ किलोमीटर हमारे मुख्यमंत्री जी भी इसमें साथ में चलने के लिए यहां आए हैं।
       एक बार हम पूरे उत्तराखण्ड की ओर से, पूरे सनातन धर्म की ओर से और पूरे प्रकृति और संस्कृति के प्रति जो प्रेम करते हैं उन सब की ओर से मुख्यमंत्री जी का अभिनन्दन करते हैं, मुख्यमंत्री जी आप ऐसे ही नये-नये इतिहास गढ़ते रहिए, नये-नये पर्वत श्रंृखलाएं चढ़ते रहिए। एक देश, एक झंडा, एक कानून, यह एक देश हे, एकता, अखण्डता, संप्रभुता और उसके साथ-साथ, माने सब तरह से सांस्कृतिक विरासत को आगे लेकर के इस देश इस प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में जो आप आगे बढ़ रहे हैं।
       कार्यक्रम में पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने कहा कि हम गंगोत्री धाम से ऊपर अति दुर्गम क्षेत्र में दुर्लभ जड़ी-बूटियों की खोज तथा उन पर अनुसंधान की कार्य करेंगे। इस आयाम को प्राप्त करने के लिए हमारे पास पूज्य स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद है। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि आज बहुत शुभ दिन है, आज इस शुभ दिन पर जहाँ पतंजलि छप्डैए प्डथ् के द्वारा हमारे पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के नेतृत्व में एक अभियान दल जिसमें रक्त 1 ग्लेशियर, 3 अनाम और अनारोहित त्रुटियों का संयुक्त पर्वतारोहण तथा अन्वेषण अभियान पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज इनकी उपस्थिति ही सभी लोगों को एक ऊर्जा प्रदान कर रही है। पूज्य स्वामी जी महाराज की उपस्थिति को प्रणाम करता हूँ, नमन करता हूँ।
Tags:

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज