उपलब्धियाँ: सषक्तीकरण के लिए खुद आगे आएं महिलाएं
महिला पतंजलि योग समिति का महिला महासम्मेलन एवं योग गोष्ठी
On
मेरठ (उत्तर प्रदेश)। चैधरी चरणसिंह विवि के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में पतंजलि योग समिति की महिला शाखा का प्रांतीय महासम्मेलन हुआ। पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज की शिष्या पूज्या आचार्य डाॅ. साध्वी देवप्रिया जी ने अपने उद्बोधन मंे नकारात्मक भाव को बाहर निकालने की अपील की। कहा, कोई कितना भी कष्ट दे लेकिन बदले की भावना से कोई कदम नहीं उठाना चाहिए।
सीसीएसयू की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के अन्दर गजब की सहनशीलता होती है। वे कभी अपने लिए नहीं बल्कि सदैव परिवार के लिए जीती हैं। महिलाओं को योग जरूर करना चाहिए। इससे मानसिक और शारीरिक दृढ़ता विकसित होती है। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने बेंगलुरू से कार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महासम्मेलन में आई बहनों का स्वागत किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में 70 फीसद महिलाओं को योग से जोड़ने का लक्ष्य है। मेरठ में 138 निःशुल्क योग कक्षाएं चल रही हैं, एक साल में इनकी संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य दिया।
श्री दयानन्द कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा अमरोहा की प्राचार्य सुमेधा और साध्वी देवा अदिति ने कहा महिलाओं का सशक्तीकरण पुरुषों के माध्यम से नहीं होगा। इसके लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने महिलाओं को भारतीय परम्पराओं का अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने योग कक्षाओं के लिए सेवा देने वाली महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को प्रो.वाई विमला, बिंदु शर्मा ने भी संबोधित किया। मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, सहारनपुर मंडल के 24 जिलों से आई सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। केन्द्रीय आर्य समाज के प्रधान आरपीएस चैहान और राजेश सेठी ने साध्वियों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान करने वाली राज्य प्रभारी बहन श्रीदेवी, हर्षिता आर्य, कनिका, मयूरी, आदि का सम्मानित किया गया। चाँदनी, निरवेश, मधु, कमलेश विजया प्रीति व निशा मौजूद रही।
Related Posts
Latest News
15 Jan 2025 12:02:44
कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, इसे दुनिया का सबसे बड़ा