योग को तहसील तक पहुंचाने का दिलाया संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : सर्वप्रथम अपने जीवन में योग, यज्ञ, स्वाध्याय, सेवा साधना को अर्जित करें
On
गया (बिहार)। योग से जटिल बीमारियों का जड़ से निदान मिलता है। दो साल कोरोना काल के दौरान काफी लोग संक्रमित हुए, इसका साइड इफेक्ट लीवर, किडनी, आंख व शरीर के अन्य हिस्सों में देखने को मिल रहा है। इसे निजात के लिए योग का अभ्यास जरूरी है। यह इतनी जल्दी नाॅर्मल नहीं होगा, इसमें दो साल का समय भी लग सकता है। ये बातें गया काॅलेज के एकता भवन में योग शिविर व महिला महासम्मेलन में शामिल होने हरिद्वार से (पतंजलि से जुड़े) पूज्या साध्वी देवप्रिया जी ने कहीं, उन्होंने बताया कि इन्हीं सब बातों को लेकर गया में योग की 50 कक्षाएं चल रही हैं। गांव स्तर तक अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए योग कक्षाओं की संख्या बढ़ा कर 200 करने का लक्ष्य है। पूरी दुनिया को योग के साये में आना पड़ेगा। प्रभात खबर से विशेष बातचीत में महिलाओं में पीरियड की समस्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवतियों में मासिक धर्म से संबंधित परेशानियों का योग साधना से जड़ से निदान मिलता है। योग शिविर सह महिला सम्मेलन का शुभारम्भ आॅनलाइन जुड़े योगर्षि पूज्य स्वामी जी महाराज के संबोधन से हुआ। सभी को स्वागत करते हुए महिलाओं की सशक्तीकरण को लेकर स्वस्थ रहने के लिए स्थानीय महिला योग साधकों को धन्यवाद दिया। सम्मेलन में पूज्य साध्वी देवप्रिया जी ने चार बातों में अहम सेवा को सर्वोपरी बताया। कहा निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करें। परिवार को चलाने वाली महिलाएं भी अपनी बहुमूल्य सेवा दे रही है। कहा पतंजलि से जुड़कर देश की 11 लाख महिलाएं अपनी सेवा दे रहे हैं। इनपर एक भी उठने वाली उंगली 11 लाख महिलाओं के उपर होगी।
Related Posts
Latest News
27 Feb 2025 16:22:44
ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज