वासंती नवसस्येष्ठी यज्ञ के साथ मनाया गया होलीकोत्सव

पतंजलि योगपीठ में होलीकोत्सव उमा भारती रही विशिष्ट अतिथि

वासंती नवसस्येष्ठी यज्ञ के साथ मनाया गया होलीकोत्सव

  •  हिंदू धर्म में मान्यता है की नारायण नर के रूप में अवतार लेते हैं लेकिन स्वामी रामदेव ने नर से नारायण बनने का आदर्श प्रस्तुत किया: उमा भारती
   प.पूज्य आचार्य जी महाराज ने पतंजलि परिवार के साथ-साथ समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश दिया कि होली का त्यौहार प्रेम, एकता और आपसी सौहार्द का पर्व है। इसे व्यसन मुक्त रहते हुए प्रेमपूर्वक मनाएं। केमिकल युक्त रसायनों का प्रयोग ना करें, प्राकृतिक रंगों से होली को सार्थक बनाएं।
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में वासंती नवसस्येष्ठी यज्ञ के साथ होलीकोत्सव मनाया गया। पतंजलि योगपीठ में आयोजित होलीकोत्सव कार्यक्रम में मध्य-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. उमा भारती जी विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रही। कार्यक्रम में मौजूद परम पूज्य स्वामी जी महाराज और परम पूज्य आचार्य जी महाराज ने फूलों की होली खेली। होलीकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि पहले कहा करते थे राम आएंगे, अब तो राम आ गए हैं। राम राज्य भी आएगा।
     परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने देश की जनता सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा से विविधता में एकता का पर्याय रही है। होली का त्योहार विविधता में एकता तथा भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि हिंदू धर्म में मान्यता है कि नारायण नर के रूप में अवतार लेते हैं लेकिन परम पूज्य स्वामी जी महाराज ने नर से नारायण बनने का आदर्श प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में परम पूज्य आचार्य जी महाराज ने पतंजलि परिवार के साथ-साथ समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश दिया कि होली का त्यौहार प्रेम, एकता और आपसी सौहार्द का पर्व है। इसे व्यसन मुक्त रहते हुए प्रेम पूर्वक मनाएं। केमिकल युक्त रसायनों का प्रयोग ना करें, प्राकृतिक रंगों से होली को सार्थक बनाएं। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ से संबद्ध सभी इकाइयों के इकाई प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, संयासी व साध्वी, सभी शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
 

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज