हर्ष :  योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता

खेलों इंडिया और राष्ट्रीय खेलों में शामिल होगा योग

हर्ष :  योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता

    नई दिल्ली। योगासन को आधिकारिक रूप से खेल का दर्जा दिए जाने की घोषणा खेल मंत्री श्री किरन रिजिजू और आयुष मंत्री श्री श्रीपद नाइक जी ने कर दी। खेलमंत्री ने खुलासा किया कि योगासन को पहले खेल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों और नेशनल गेम्स में शामिल किया जाएगा। नाइक ने कहा कि अगले वर्ष योगासन की वर्चुअल नेशनल चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप कराई जाएगी। जिम्नास्टिक की तर्ज पर योगासन को खेल बनाए जाने का खुलासा अमर उजाला ने पहले ही कर दिया था। आयुष मंत्री जी ने कहा कि योासन में पारम्परिक योगासन, आर्टिस्टिक योगासन, रिद्मिक योगासन (पेयर) और फ्री फ्लो योगासन की चार इवेंट होंगी। इनमें जिम्नास्टिक की तरह सभी को मिलाकर व्यक्तिगत आलराउंड स्पर्धा के अलावा टीम चैंपियनशिप होगी। कुछ चार इवेंट की सात स्पर्धाओं में 51 पदक दांव पर होंगे। खेल मंत्री श्री रिजिजू जी ने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य योगासन को ओलंपिक में शामिल कराना रहेगा, लेकिन यह काफी बाद का काम है। नायक ने स्पष्ट किया कि योगासन के राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी दिलावाने की भी कोशिश की जाएगी। -ब्यूरो

Related Posts

Advertisement

Latest News

कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
      कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, इसे दुनिया का सबसे बड़ा
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज
भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प युवाओं को लेना है : आचार्य श्री