योग परिषद्:  पहले लोगों को योग की इतनी ज्यादा जानकारी नहीं थी,  लेकिन आज पूरा विष्व योग कर रहा है: पूज्य स्वामी  जी महाराज

सेक्टर-3 के हरियाणा योग परिषद् की ओर से आयोजित एक समारोह में पहुँचे पू.स्वामी जी महाराज

योग परिषद्:  पहले लोगों को योग की इतनी ज्यादा जानकारी नहीं थी,  लेकिन आज पूरा विष्व योग कर रहा है: पूज्य स्वामी  जी महाराज

   पंचकूला (चण्डीगढ़)। पहले लोगों को योग की इतनी जानकारी नहीं थी, लेकिन आज पूरा विश्व योग कर रहा है। धरती गोल है, इसलिए हर देश में सूर्य उदय का समय अलग है। ऐसे में कोई सुबह तो कोई शाम को योग कर रहा है। विश्व की आबादी करीब आठ सौ करोड़ है, जिसमें से चार सौ करोड़ लोग योग कर रहे हैं।
      योग अब लोगों की जीवन- शैली बन गया है, योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने पंचकूला मंे कहा। श्रद्धेय स्वामी जी महाराज को सेक्टर-3 के हरियाणा योग परिषद् में आयोजित एक समारोह में पहुँचे थे। जहां पर उन्होंने योग से जुड़े लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज ने बताया कि दुनिया केवल योग से ही बचेगी, मजहब और राजनीति से बचने वाली नहीं है। उनका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। वह एक योगी हैं और योग अध्यात्म है। जिससे दुनिया का भला होगा वही कर रहे हैं। जिस देश के पास परमाणु है वह एक छोटे से जीवाणु से डर रहे हैं।
     कोरोना से राहत पहुंचाने वाली वैक्सीन 2021 तक आमजन तक पहुँचाना मुश्किल है। ऐसे में यदि निरोग रहना है तो योग करना ही पड़ेगा। योग विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है। श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज हरियाणा योग परिषद् मंे पहुंच गए थे और करीब दो घण्टे बाद अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गये। श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि वह पतंजलि योगपीठ को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पतंजलि हमारे ऋषि मुनि का नाम है। वह उन्ही के नाम को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर स्वामी सपूर्णानन्द महाराज, चेयरमैन जयदीप आर्य जी, मुकेश, ईश आर्य जी, भाई नवीन जी, सचिन जी, डाॅ. पवन गुप्ता, हरीश भी मंच पर मौजूद थे।
 

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज