आशीर्वाद :  पुष्कर सिंह धामी जी का कृपालु बाग आश्रम आगमन,

उत्तराखण्ड के विकास में पतंजलि का अद्वितीय योगदान: मा. मुख्यमंत्री

    हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी का कनखल स्थित कपालु बाग आश्रम में आगमन हुआ। यहां वे परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज तथा आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुँचे। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास, युवाओं के लिए रोजगार व राज्य को देवभूमि के रूप में मजबूती से प्रतिष्ठिापित करने हेतु चर्चा वार्ता की। पतंजलि द्वारा उत्तराखण्ड के विकास हेतु किए जाने योगदान के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने पतंजलि की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा इन कार्यो के लिए श्रद्वेय स्वामी जी व पतंजलि के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया। इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी ने कहा कि उत्तराखंड को एक तेजस्वी, पराक्रमी, चरित्रवान और दूरदर्शी मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी जी मिले हैं, मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड देवभूमि के देवत्व की रक्षा करते हुए, संस्कारों के साथ समृद्धि के नये सोपान धामीजी के नेतृत्व में गढ़े जायेगें।
       इस अवसर पर महंत श्री रविद्र पुरी जी महाराज, उत्तराखंड के कैबनेट मंत्री आदरणीय श्री धनसिंह रावत जी, आदरणीय स्वामी यतिश्वरानंद जी, आदरणीया श्रीमति रेखा आर्य जी, आदरणीय संगठन मंत्री, उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज