नेपाल भ्रमण: श्रद्धेय आचार्य श्री ने किया नेपाल में पतंजलि योग समिति के कार्यों का निरीक्षण

नेपाल भ्रमण: श्रद्धेय आचार्य श्री ने किया नेपाल में पतंजलि योग समिति के कार्यों का निरीक्षण

विगत दिनों परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने नेपाल में विविध क्षेत्रों का भ्रमण कर संगठन के कार्यकत्र्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रवास के दौरान श्रद्धेय आचार्य श्री ने अनेक स्थानों पर बच्चों को योग सिखाया तथा उन्हें प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कई ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण भी किया। नेपाल में योग के प्रचार-प्रसार में लगे संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं योगशिक्षकों के साथ बैठकें आयोजित कर संगठन के कार्यों की जानकारी ली। श्रद्धेय आचार्य श्री ने नेपाल के गंडकी प्रांत के माननीय मुख्यमंत्री श्री पृथ्वी सुब्बा…

विगत दिनों परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने नेपाल में विविध क्षेत्रों का भ्रमण कर संगठन के कार्यकत्र्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रवास के दौरान श्रद्धेय आचार्य श्री ने अनेक स्थानों पर बच्चों को योग सिखाया तथा उन्हें प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कई ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण भी किया। नेपाल में योग के प्रचार-प्रसार में लगे संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं योगशिक्षकों के साथ बैठकें आयोजित कर संगठन के कार्यों की जानकारी ली।

श्रद्धेय आचार्य श्री ने नेपाल के गंडकी प्रांत के माननीय मुख्यमंत्री श्री पृथ्वी सुब्बा जी व उनके मंत्रीमंडल के साथ पतंजलि की योग व आयुर्वेद की गतिविधियों को व्यापकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने अपने प्रांत में औषधि अनुसंधान, जड़ी-बूटी अनुसंधान, योग व आयुर्वेद की शिक्षा हेतु पतंजलि से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर श्रद्धेय आचार्य श्री ने कहा कि हम नेपाल में योग-आयुर्वेद के लिए कृतसंकल्प हैं। इसी कड़ी में श्रद्धेय आचार्य श्री ने रामपुर में नई गौशाला हेतु भूमिपूजन करते हुए लोगों को गौसंरक्षण व संवर्धन हेतु संकल्पित किया। उन्होंने कहा कि गौशाला हेतु पतंजलि 11 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान करेगा।
सुनवल में मेयर, सामाजिक कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने जनसभा आयोजित कर नेपाल में आचार्यकुलम् स्थापित करने का आग्रह किया।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज