श्रद्धेय स्वामी जी महाराज छठ नवरात्र में आचार्यकुलम् का करेंगे उद्धाटन

श्रद्धेय स्वामी जी महाराज छठ नवरात्र में आचार्यकुलम् का करेंगे उद्धाटन

स्वस्थ रहना है तो अपने जीवन में योग को जोड़े। रांची (झारखण्ड)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज छह अप्रैल को रांची में पतंजलि के नामकुम स्थित आचार्यकुलम् विद्या संस्थान का उद्घाटन करेंगे। महिला पतंजलि योग समिति की हरिद्वार से आयी मुख्य केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया ने कहा कि छह अप्रैल से चैती छठ की नवरात्र प्रारम्भ हो रही है और उसी दिन राष्ट्रीय महिला दिवस भी हैं इसी अवसर पर आचार्यकुलम् का उद्घाटन किया जायेगा। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। साध्वी देवप्रिया जी ने चेम्बर भवन में…

स्वस्थ रहना है तो अपने जीवन में योग को जोड़े।
रांची (झारखण्ड)। योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज छह अप्रैल को रांची में पतंजलि के नामकुम स्थित आचार्यकुलम् विद्या संस्थान का उद्घाटन करेंगे। महिला पतंजलि योग समिति की हरिद्वार से आयी मुख्य केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया ने कहा कि छह अप्रैल से चैती छठ की नवरात्र प्रारम्भ हो रही है और उसी दिन राष्ट्रीय महिला दिवस भी हैं इसी अवसर पर आचार्यकुलम् का उद्घाटन किया जायेगा। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। साध्वी देवप्रिया जी ने चेम्बर भवन में नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में योग को जीवन को योग में लाने तथा जीवन के बारे मंे कई बाते साधकों को बतायी। उन्होंने कहा कि योग करें और निरोग रहें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के बारे सावधान रहें। स्वस्थ रहना है तो अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। लोगों की सेवा भी करें। महिलाएं जननी हैं। आज धरती पर जो भी है, उन्हीं की वजह से है। इसलिए महिलाओं को देश में उच्च स्थान मिला है। देवी के रूप में भी उन्हें पूजा जाता है। महिलाएं वीरांगनाएं है और आज वह किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कार्यक्रम में महिला राज्य प्रभारी सुधा झा, महिला कार्यकारिणी सदस्य आरती, ममता, जिला प्रभारी सपना, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रामजीवन, किसान प्रकोष्ठ के राज्य प्रभारी करम जी, आचार्यकुलम् के डायरेक्टर आरएल सैनी, रंजना सिन्हा, मीना, पुष्पा, प्रेमशीला, सोनी, नूतन, संध्या, पूनम सहित कई महिलाएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज