योग को तहसील तक पहुंचाने का दिलाया संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस :  सर्वप्रथम अपने जीवन में योग, यज्ञ, स्वाध्याय, सेवा साधना को अर्जित करें

योग को तहसील तक पहुंचाने का दिलाया संकल्प

   चन्द्रपुर (महाराष्ट्र)। महिला पतंजलि योग समिति महाराष्ट्र-पूर्व में संगठन महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि योग समिती, भारत स्वाभिमान, पतंजलि किसान सेवा समिति, युवा भारत द्वारा आयोजित पूज्य स्वामी जी महाराज के शिष्या पूज्या आचार्या डाॅ. साध्वी देवप्रिया जी के पावन सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला सशस्तिकरण, महिला व सम्पूर्ण स्वास्थ्य हेतू जिल्हा चंद्रपुर में महिला महासम्मेलन का भव्य आयोजन विगत दिवस, शकुंतला लाॅन नागपुर रोड़ चंद्रपुर पर किया गया।
      कार्यक्रम का शुभारम्भ दिपप्रज्ज्व- लित कर किया गया साथ ही आनलाइन के माध्यम से सम्पूर्ण मातृृशक्ति को योगऋषि परम पूज्य स्वामी जी महाराज के उद्बोधन में गुरु आज्ञा एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। पूज्य स्वामी जी महाराज द्वारा बहन संजीवनी ताई को महाराष्ट्र पूर्व सहराज्य प्रभारी सेवा का दायित्व प्रदान किया गया। परम पूज्य स्वामी जी महाराज द्वारा दिव्य आशीर्वाद देते कहा कि अब सभी को घर से बाहर निकल कर दैनिक योग कक्षा के माध्यम से योग को तहसील के घर-घर तक पहुंचाना है। योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी के विस्तार हेतु प्रचार-प्रसार नियम से करना है।
      पूज्या दीदी साध्वीदेवप्रिया जी (महिला मुख्य केंद्रीय प्रभारी) ने अपने उद्बोधन में कहा महिला की दो मर्यादा है योग एवं यज्ञ। दूसरे को देने के लिए प्रथम अपने जीवन में योग-यज्ञ, स्वाध्याय, सेवा, साधना को अर्जित करें एवं 1 करोड़ महिलायें सदस्य बनाने का संकल्प रखा। उपस्थित महापौर जिला चंद्रपुर श्रीमती राखी साई कंचलवार एवं गणमान्य अतिथिगणों को स्वागत किया गया। चंद्रपुर, गोदिया, गढ़चिरौली की बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति महाराष्ट्र पूर्व राज्यप्रभारी बहन शोभा जी, सह राज्यप्रभारी संजीवनी ताई जी, सोशल मीडिया प्रभारी मिनल कहरे, जिला प्रभारी स्मिता ताई, वंदना जी, ज्योती जी, अपर्णा जी, एवं सभी कर्मठ योगिनी बहनों का योगदान विशेष रूप से रहा।

Related Posts

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज