मकर संक्रांति एवं  आजादी के अमृत महोत्सव पर  हुआ करोड़ों बार सूर्य-नमस्कार

मकर संक्रांति एवं  आजादी के अमृत महोत्सव पर  हुआ करोड़ों बार सूर्य-नमस्कार

   हरिद्वार। आयुष मंत्रालय एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त प्रयास से मकर संक्रांति एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अनेक मंत्रालयों के सहयोग व प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के योग संस्थानों विशेषतः पतंजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, गीता परिवार एवं हार्टफुलनेस संस्थान के लाखों योग साधकों ने 75 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण किया एवं उन्हें सूर्य-नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया। आनलाइन भागीदारी करते हुए 1 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने 13 बार सूर्य-नमस्कार करके एक ही दिन में 10 करोड़ से अधिक सूर्य नमस्कार के अभ्यास करने का विश्व कीर्तिमान बनाया।
      आज इस महा अभियान का उद्घाटन आॅनलाइन केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल जी एवं योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज द्वारा 13 सूर्य नमस्कार का अभ्यास करके किया गया। इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर जी, श्री जग्गी वासुदेव जी महाराज, डाॅ नागेंद्र जी, श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी हरिद्वार से, माता हँसा जयदेव जी मुंबई से, वैद्य राजेश कोटेजा आयुष सचिव दिल्ली, राष्ट्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य जी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी से 20 फरवरी तक योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के नेतृृत्व में 75 करोड़ सूर्य-नमस्कार आयोजित करने का अभियान निरंतर चल रहा है उसकी श्रृंखला में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूज्य योगर्षि स्वामी रामदेव जी के साथ समूचे विश्व से 75 लाख से अधिक लोगों नेे जुड़कर देश विदेश के विभिन्न स्थानो पर 10 करोड़ से अधिक बार सूर्य नमस्कार आसन का अभ्यास आनलाइन-आॅफलाइन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, आयुष मंत्रालय भारत सरकार, पतंजलि योगपीठ, राष्ट्रीय योगासन खेल संघ छल्ैथ्, गीता परिवार हर्टफुलनेस संस्था, हरियाणा योग आयोग द्वारा संयुक्त रूप से आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर, वीर शहीदों के सम्मान में वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे 3 जनवरी से 20 फरवरी 2022 तक, 75 करोड़ सूर्य नमस्कार प्रकल्प में वेबसाइट ूूूण्75ेनतलंदंउंेांतण्बवउ के माध्यम से पंजीकरण कर देश के सभी राज्यों से लाखों लोग, शैक्षिक संस्थानों द्वारा प्रतिदिन करोड़ो सूर्य नमस्कार कर राष्ट्रवन्दना की जा रही है।
     इस अवसर पर पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा ट्रैडिशनल आयुर्वेदिक मेडिसिन पर क्लिनिकल तथा एनिमल ट्रायल करने के बाद जो 100 रिसर्च एण्ड एविडेंस बेस्ड मेडिसिन के रिसर्च अनुसंधान विश्व के प्रतिष्ठित साइंटिफिक जर्नल्स में रिसर्च पेपर के रूप में प्रकाशित हुए हैं उसकी एक संकलन पुस्तिका श्म्अपकमदबम इंेमकए ेबपमदजपपिबंससल अंसपकंजमक उमकपबपदमे वित लवनत वअमतंसस ीमंसजीश् का भी अनावरण योगऋषि स्वामी जी महाराज, पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, साध्वी आचार्या देवप्रिया जी, डाॅ. जयदीप आर्य जी, भाई राकेश जी, डाॅ. अनुराग वाष्र्णेय जी, स्वामी परमार्थ देव जी, साध्वी देवमयी जी आदि गणमान्यों द्वारा किया गया।
     

Advertisement

Latest News

योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी योग महोत्सव: योग अपनाने से आएंगे अच्छे दिन : स्वामी जी
        ऋषिकेश (उत्तराखंड)। पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राराष्ट्रीय योग महोत्सव का आज
कुंभ मेला: आस्था, विश्वास और संस्कृतियों का संगम
एजुकेशन फॉर लीडरशिप का शंखनाद
स्थापना दिवस: 30 वर्ष पूर्ण होने पर पतंजलि का संकल्प योग क्रांति के बाद अब पंच क्रांतियों का शंखनाद: प.पू.स्वामी जी
उपलब्धियां: शिक्षा में सनातन, संस्कृतिक विरासत के साथ राजनीतिक व आर्थिक भाव जरूर हो: प.पूज्य स्वामी जी
सम्मान समारोह: भारतीय ज्ञान परंपरा की संवाहक हैं भारतीय  शिक्षा बोर्ड की हिंदी की पाठ्य पुस्तकें - प्रो. राम दरश मिश्र
जनाक्रोश रैलीः बांग्लादेशी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार केविरोध में जनाक्रोश रैली में प.पू.स्वामी जी महाराज